Zak crawley: Cricket News & Match Updates
Pak Vs Eng: जैक क्रॉली ने डाला हथियार, 24 साल के लड़के ने छुड़ाए पाक के काल के पसीने, देखें वीडियो
Pak vs Eng 2nd Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मुल्तान के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम ने प्लेइंग इलेवन में 24 साल के युवा स्पिनर अबरार अहमद (Abrar Ahmed) को शामिल किया। अबरार अहमद ने अपने डेब्यू मैच के पहले ही ओवर में प्रभाव डालने में कामयाबी पाई। पाकिस्तान के काल इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली (Zak Crawley) को अबरार अहमद के कहर का सामना करना पड़ा।
9वें ओवर की पांचवी गेंद पर अबरार अहमद की गुगली गेंद पर जैक क्राउली गच्चा खा गए। अबरार अहमद ने निगाहों-निगाहों में बैटर को पढ़ लिया था कि उसकी अगली चाल क्या होने वाली है यही वजह है कि क्लीन बोल्ड होने के बाद जैक क्रॉली का चेहरा लटक गया और सिर झुकाए निराश मन से वो पवेलियन को ओर बढ़े थे। Read More...