Advertisement
Zeeshan malik: Cricket News & Match Updates
Advertisement
फिक्सिंग से जुड़ी गतिविधि के मामले में पाकिस्तान का ये बल्लेबाज हुआ सस्पेंड, खेल चुका है वर्ल्ड कप
नॉर्दन के बल्लेबाज जीशान मलिक (Zeeshan Malik) को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत प्रारंभिक रूप से निलंबित किया है। पीसीबी ने जीशान को उसके भ्रष्टाचार रोधी संहिता की धारा 4.7.1 के तहत निलंबित किया है जिसका मतलब है कि वह जांच पूरी होने तक किसी भी क्रिकेट गतिविधि में शामिल नहीं हो पाएंगे।
जीशान कराची किंग्स के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 2016 में प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया था। जीशान ने 19 प्रथम श्रेणी, 17 लिस्ट ए और 21 टी20 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने हाल ही में खत्म हुई नेशनल टी20 कप में हिस्सा लिया था जहां जीशान ने 24.60 के औसत से 123 रन बनाए थे। वह पाकिस्तान के लिए अंडर 19 वर्ल्ड कप भी जीत चुके हैं Read More...
Related Cricket News for Zeeshan malik - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago