Advertisement

VIDEO: धोनी ने पत्रकार के सवाल पर किया मजाक,

13 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी ने कप्तानी पद से इस्तीफा देने की वजहें का खुलासा कर दिया है। धोनी ने बताया कि सही समय पर मैनें खुद को कप्तानी के भार से अलग कर

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma January 13, 2017 • 21:30 PM
VIDEO: जब धोनी ने पत्रकार के सवाल पर किया मजाक,
VIDEO: जब धोनी ने पत्रकार के सवाल पर किया मजाक, ()
Advertisement

13 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी ने कप्तानी पद से इस्तीफा देने की वजहें का खुलासा कर दिया है। धोनी ने बताया कि सही समय पर मैनें खुद को कप्तानी के भार से अलग कर लिया है। धोनी ने इसके अलावा ये भी बताया कि कोहली सही मायने में अब तीनों फॉर्मेट में कप्तानी करने के लिए तैयार है और कोहली की कप्तानी में भारत नया इतिहास लिखेगा। इन पांच वजहों के कारण भारत-इंग्लैंड वन डे सीरीज है बहुत महत्वपूर्ण

इसके अलावा अपने साक्षात्कार के दौरान धोनी पहले के माफिक काफी कूल और हंसमुख नजर आएग। क्लिक करके देखें जब धोनी ने कहा- मेरे बाल नहीं बढ़ेगें लेकिन पहले वाला धोनी नजर आएगा: VIDEO

Trending


 

वर्ल्ड कप 2015 में धोनी का एक बेहद ही मजाकिया अंदाज देखने को मिला था जब मीडिया से बातचीत करते हुए एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार सैम फेरिस को अपने बाजू में बैठाकर हंसी मजाक किया था। ऐसा ही एक नजारा आज प्रेस कांफ्रेस में दिखाई दिया जब एक पत्रकार ने धोनी से सवाल किया कि क्या कप्तानी छोड़ने के बाद लंबें वालों वाले धोनी दिखाई देगें।

इसके जबाव में धोनी ने उस पत्रकार के सवाल पर मजे लेते हुए कहा कि – साल 2007 में जब भारत की टीम वर्ल्ड टी- 20 जीतने में सफल रही थी उस बात को 10 साल हो चुके हैं। अब मेरे अंदर भी काफी बदलाव आ चुका है। अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर धोनी ने बताया कि उस समय भी जब मैं टीम का कप्तान नहीं था टीम के जरूरत के हिसाब से अपने बल्लेबाजी क्रम में परिवर्तन करता था। वर्तमान में भी मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसपर खड़ा उतरने की भरसक कोशिश करूंगा।

देखिए धोनी का मजेदार वीडियो


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS