Babar Azam ने 3 साल बाद पाकिस्तान को जीत दिलाकर रचा इतिहास,रोहित की बराबरी कर बनाया गजब रिकॉर्ड (Image Source: AFP)
West Indies vs Pakistan: पाकिस्तान ने क्वींस पार्क ओवल में खेले गए दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से ड्रॉ की। दोबारा कप्तान बने बाबर आजम (Babar Azam) की अगुआई में पाकिस्तान टीम विदेश की धरती पर वापस जीत की पटरी पर लौट आई। जुलाई 2023 के बाद पहली बार पाकिस्तान ने घर से बाहर कोई टेस्ट मैच जीता है।
इस जीत के साथ ही बाबर आजम के नाम कई खास रिकॉर्ड दर्ज हो गए।
बतौर कप्तान विदेश में कमाल