West Indies vs Pakistan, 2nd Test: पाकिस्तान के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक (Abdullah Shafique) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। तीसरे दिन के खेल के दौरन शफीक 323 गेंदों में 160 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें उन्होंने 15 चौके और 3 छक्के जड़े। बता दें कि इस मुकाबले से शफीक ने पाकिस्तान टेस्ट टीम में वापसी की है।
1977 के बाद पहली बार वेस्टइंडीज की धरती पर किसी पाकिस्तानी बल्लेबाज ने एक पारी में 150 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। इससे पहले माजिद खान ने ऐसा किया था, उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ उसरे घर में 167 रन की पारी खेली थी।
पाकिस्तान के विदेशी धरती पर पिछले चार 150 से ज्यादा के टेस्ट स्कोर में से तीन अब्दुल्ला शफीक के बल्ले से आए हैं।
We go again on Day with all to play for. #WIvPAK | #MenInMaroon pic.twitter.com/lsExgq7v12
— Windies Cricket (@windiescricket) August 4, 2026