डीपीएल 2026: सार्थक-वैभव की शतकीय साझेदारी, स्ट्राइकर्स ने लायंस को 8 विकेट से रौंदा (Image Source: IANS)
नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 23वें मुकाबले में वेस्ट दिल्ली लायंस को 8 विकेट से रौंदा।
नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स 5 में से 3 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, वेस्ट दिल्ली लायंस ने 6 में से 3 मैच जीते, जबकि 2 मुकाबले गंवाए। इनके अलावा, 1 मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा। यह टीम 7 प्वाइंट्स के साथ पांचवें पायदान पर है।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्ट दिल्ली लायंस ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 146 रन बनाए। अंकित कुमार ने कृष यादव के साथ पहले विकेट के लिए 27 गेंदों में 36 रन की साझेदारी की।