Advertisement
Advertisement
Advertisement

विराट कोहली ने किया टेस्ट क्रिकेट के इस खास रिकॉर्ड की बराबरी, ऐसा करने वाले दूसरे कप्तान बने

 28 मार्च,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से टेस्ट सीरीज हराने के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को लगातार सातवीं टेस्ट सीरीज

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma March 28, 2017 • 17:51 PM
विराट कोहली, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
विराट कोहली, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया ()
Advertisement

 28 मार्च,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से टेस्ट सीरीज हराने के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को लगातार सातवीं टेस्ट सीरीज में जीत मिली है। इसके साथ ही उन्होंने कप्तान के तौर लगातार सबसे ज्यादा सीरीज जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव वॉ की बराबरी कर ली हैष। कप्तान कोहली अब स्टीव वॉ के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए।

ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत के बाद बीसीसीआई ने भारतीय टीम को किया मालामाल

Trending


इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (लगातार 9 टेस्ट सीरीज जीत) नंबर 1 पर हैं।

भारत की लगातार सात टेस्ट सीरीज जीत

भारत बनाम श्रीलंका 2-1 (3 टेस्ट) : 2015 (मेजबान श्रीलंका)

भारत बनाम द. अफ्रीका 3-0 (4) : 2015-16 (भारत)

भारत बनाम वेस्टइंडीज 2-0 (4) : 2016 (वेस्टइंडीज)

भारत बनाम न्यूजीलैंड 3-0 (3) : 2016-17 (भारत) भारत बनाम इंग्लैंड 4-0 (5) : 2016-17 (भारत)

भारत बनाम बांग्लादेश 1-0 (1) : 2016-17 (भारत)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 2-1 (4) : 2016-17 (भारत)

इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग सबसे आगे हैं। पोटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2005-06 से 2008 तक लगातार 9 टेस्ट सीरीज जीती थी।

आपको ये जानकार खुशी होगी कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के जीत के इस सिलसिले को टीम इंडिया ने ही रोका था। स्टीव वॉ की कप्तानी में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने लगातार सात टेस्ट सीरीज जीत दर्ज की थी। ऑस्ट्रेलिया ने 2001-02 से 2003-04 के बीच किया था। यहां भी ऑस्ट्रेलिया के जीत के रथ पर भारत ने ही रोक लगाई थी।

विराट कोहली आईपीएल 2017 से बाहर


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS