दुबई/नई दिल्ली, 06 मार्च (हि.स.) । अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ को उनके शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए बधाई दी है। आईसीसी ने कहा कि स्मिथ प्रेरणादायी खिलाड़ी रहे और क्रिकेट के इतिहास में उनका नाम सबसे सम्मानित कप्तानों में से एक के रूप में दर्ज होगा।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से कल संन्यास लेने वाले स्मिथ के बारे में आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेव रिचर्डसन ने कहा कि काफी प्रभावी और सफल अंतरराष्ट्रीय करियर के बाद संन्यास लेने के लिए आईसीसी की ओर से हम ग्रीम स्मिथ को बधाई देते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/सुनील
Advertisement
Advertisement