आईपीएल 2026 में शुभमन गिल और साईं सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी लगातार इतिहास रच रही है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दोनों बल्लेबाजों ने एक और शतकीय साझेदारी कर IPL का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही दोनों ने टी20 क्रिकेट में क्रिस गेल और विराट कोहली की वर्ल्ड रिकॉर्ड साझेदारी की भी बराबरी कर ली।

Advertisement

आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला गुरुवार (21 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन शुभमन गिल और साईं सुदर्शन की जोड़ी ने शुरुआत से ही CSK के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस को दोनों सलामी बल्लेबाजों ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। गिल और सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 74 गेंदों में 125 रन की शानदार साझेदारी की। शुभमन गिल ने सिर्फ 37 गेंदों में 64 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3  छक्के शामिल रहे। वहीं साईं सुदर्शन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों में 84 रन ठोके। उनकी पारी में 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

इस शतकीय साझेदारी के साथ गिल और सुदर्शन की जोड़ी ने IPL इतिहास में सबसे ज्यादा शतकीय ओपनिंग पार्टनरशिप करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब दोनों के नाम IPL में 7 शतकीय ओपनिंग साझेदारियां हो गई हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 6 शतकीय ओपनिंग साझेदारीयां दर्ज हैं।

IPL में सबसे ज्यादा शतकीय ओपनिंग साझेदारियां:

  1. शुभमन गिल – साईं सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) – 7
  2. अभिषेक शर्मा – ट्रैविस हेड (सनराइजर्स हैदराबाद) – 6
  3. शिखर धवन – डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) – 6
  4. जॉनी बेयरस्टो – डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) – 5
  5. फाफ डु प्लेसिस – विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 5

इतना ही नहीं, गिल और सुदर्शन की जोड़ी अब टी20 क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने के मामले में संयुक्त रूप से नंबर-1 पर पहुंच गई है। दोनों बल्लेबाजों के बीच अब तक 10 शतकीय साझेदारियां हो चुकी हैं। उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल-विराट कोहली, बाबर आजम- मोहम्मद रिजवान और एबी डिविलियर्स-विराट कोहली  जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली है। 

Advertisement

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियां:

  1. 10 – शुभमन गिल और साईं सुदर्शन (46 पारियां)
  2. 10 – क्रिस गेल और विराट कोहली (63 पारियां)
  3. 10 – बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान (75 पारियां)
  4. 10 – एबी डिविलियर्स और विराट कोहली (77 पारियां)
Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो शुभमन गिल और साईं सुदर्शन के अलावा जोस बटरल ने भी तेज अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में नाबाद 57 रन बनाए। जिसके चलते गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 229 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार