नई दिल्ली,04 मई (हि.स.)। न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाडी साइमन डूल का मानना है कि किवी खिलाडी कोरी एंडरसन आईपीएल नीलामी में बड़ी राशि में खरीदे जाने का दबाव महसूस कर रहे हैं, इसलिए वह अपने आप को मुंबई इंडियंस में साबित नहीं कर पा रहे हैं।
डूल ने यहां दिये साक्षात्कार में कहा, कोरी के लिए अपने पहले आईपीएल में आक्रामक खेल दिखाना हमेशा मुश्किल होता क्योंकि मुंबई इंडियंस ने उसे काफी बड़ी राशि में खरीदा था जिससे उसके उपर दबाव बढ़ गया था। इस सत्र में गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस के निराशाजनक अभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, उनकी टीम पिछले साल जैसी नहीं है इसलिए अब कोरी पर प्रदर्शन करने का काफी दबाव है। लेकिन इस युवा खिलाड़ी के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए।

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने एंडरसन को खिलाड़ियों की नीलामी में 4.5 करोड़ रूपए में खरीदा था, जिन्होंने जनवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ महज 36 गेंद में सबसे तेज शतक जड़कर क्रिकेट जगत में सनसनी फैला दी थी। टीम प्रबंधन ने ग्लेन मैक्सवेल और डवेन स्मिथ जैसे खिलाड़ियों को बरकरार रखने के बजाय न्यूजीलैंड के इस ऑलराउंडर को खरीदने का फैसला किया जबकि ये दोनों खिलाड़ी क्रमश: किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार