कोलकाता, 3 मार्च  | बंगाल ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच में कर्नाटक को 174 रनों से हरा कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। बंगाल ने कर्नाटक के सामने चौथी पारी में 352 रनों का लक्ष्य रखा। कर्नाटक मैच के चौथे दिन मंगलवार को ही 177 रनों पर ढेर हो कर मैच हार गई।

Advertisement

बंगाल ने 13 साल बाद रणजी के फाइनल में जगह बनाई है। इस टूर्नामेंट में बंगाल ने आखिरी बार फाइनल मुकाबला 2006-07 सीजन में खेला था। 

Advertisement

कर्नाटक ने दिन की शुरुआत तीन विकेट के नुकसान पर 98 रनों के साथ की। देवदूत पड्डीकल और मनीष पांडे पर टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी थी, लेकिन मुकेश कुमार ने इन दोनों को पवेलियन भेज कर्नाटक की उम्मीदों को ध्वस्त कर दिया।

मुकेश ने पहले पांडे को 99 के कुल स्कोर पर विकेटकीपर श्रीवत्स गोस्वामी के हाथों कैच कराया। उन्होंने 12 रन बनाए। इसके बाद 118 रनों के कुल स्कोर पर देवदूत भी मुकेश और गोस्वामी की जोड़ी द्वारा पवेलियन भेज दिए गए। उन्होंने 129 गेंदों की पारी में 62 रन बनाएल जिसमें सात चौके शामिल रहे।

कृष्णाप्पा गौतम और अभिमन्यु मिथुन ने अंत में रन तो बनाए लेकिन तब तक देर हो चुकी और दूसरे छोर से उनका साथ देने कोई नहीं था। गौतम ने 22 और मिथुन ने 38 रनों का योगदान दिया। मिथुन को आकाशदीप ने आउट कर कर्नाटक की पारी का अंत किया।

मुकेश ने छह विकेट लिए। ईशान पोरेल और आकाश के हिस्से दो-दो विकेट आए।

Advertisement

बंगाल ने पहली पारी में 312 रन बनाए थे और कर्नाटक को पहली पारी में 122 रनों पर समेट दूसरी पारी में 190 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी। अपनी दूसरी पारी में बंगाल हालांकि 161 रनों पर ढेर हो गई। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार