चेन्नई सुपर किंग्स का एक और खिलाड़ी कोरोना (कोविड-19) पॉजिटिव निकला है और इसी के साथ फ्रेंचाइजी के इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 13 हो गई है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में मौजूद सूत्रों ने शनिवार को आईएएनएस को इस बात की जानकारी दी। कोविड-19 पीड़ित 13 सदस्यों के बाद चेन्नई के प्रशंसकों को एक और झटका लगा है क्योंकि हरफनमौला खिलाड़ी सुरेश रैना ने लीग के 13वें सीजन से नाम वापस ले लिया है।

Advertisement

टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केएस. विश्वनाथन ने फ्रेंचाइजी के ट्विटर पर शनिवार सुबह इस बात की जानकारी दी। विश्वनाथन के मुताबिक रैना ने व्यक्तिगत कारणों से आईपीएल से हटने का फैसला किया है।

Advertisement

टीम के 12 सदस्यों का शुक्रवार को कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसमें हालांकि यह बात साफ नहीं है कि इसमें से कितने खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और सदस्य हैं। इसने लीग के 13वें सीजन के आयोजन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूत्रों ने आईएएनएस से कहा, "एक और खिलाड़ी का टेस्ट पॉजिटिव आया है। उनका नाम अभी पता नहीं चला है, लेकिन मुझे बताया गया है कि एक और खिलाड़ी का टेस्ट पॉजिटिव आया है। यहां यूएई में यह सब कुछ काफी खराब लग रहा है। अब बाकी टीमें भी काफी चिंतित हैं।"

विश्वनाथन ने रैना को लेकर ट्वीट किया लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। फ्रेंचाइजी ने भी अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

कोविड-19 के कारण आईपीएल का आयोजन इस बार 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच किया जाना है। आमतौर पर इसे भारत में गर्मियों में आयोजित किया जाता है लेकिन इस वायरस के कारण इस बार ऐसा संभव नहीं हो सका था।

Advertisement

ट्वीट के अलावा रैना के नाम वापस लेने का कोई कारण पता नहीं चला है। रैना ने हाल ही में 15 अगस्त को महेंद्र सिंह धोनी के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।

बीसीसीआई ने अभी तक चेन्नई के सदस्यों का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव निकलने को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार