दाम्बुला (श्रीलंका), 19 अगस्त| श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में खेली गई टेस्ट सीरीज को 3-0 से जीतने वाली भारतीय टीम का लक्ष्य वनडे सीरीज को भी अपने नाम करना होगा। भारत और श्रीलंका के बीच 20 अगस्त से पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो रहा है और इसका पहला मैच रविवार को रांगीरी दाम्बुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। 

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को चारों खाने चित कर जीत हासिल की थी।  पहले टेस्ट मैच को भारत ने 304 रनों और बाकी दो टेस्ट मैचों में एक पारी से जीत हासिल की थी। श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट एक पारी और 53 रन तथा तीसरा टेस्ट एक पारी और 171 रनों जीता था।

एक ओर जहां भारतीय टीम वनडे सीरीज में 5-0 से जीत हासिल करने के लक्ष्य के लिए तत्पर है, वहीं दूसरी ओर भारतीय खिलाड़ियों के सामने कमजोर नजर आई श्रीलंका टीम पर 2019 विश्व कप में सीधे तौर पर प्रवेश के लिए दबाव बना हुआ है।   PHOTOS: ललित मोदी की बेटी आलिया मोदी है बेहद बिंदास, फोटो देखकर दंग रह जाएगें आप

श्रीलंका को अगर विश्व टूर्नामेंट के लिए सीधे तौर पर प्रवेश करना है, तो उसे भारत के खिलाफ कम से कम दो वनडे मैचों में जीत दर्ज करनी होगी।  वर्तमान में वनडे रैंकिंग में श्रीलंका 88 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। अगर वह भारत के खिलाफ दो वनडे मैचों में जीत हासिल करता है, तो उसके पास 90 अंक हो जाएंगे।

वनडे रैंकिंग में 78 अंकों के साथ नौवें स्थान पर काबिज वेस्टइंडीज टीम अगर आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज व इंग्लैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों में जीत हासिल करती है, तो उसके पास 88 अंक हो जाएंगे। श्रीलंका को ऐसे में वेस्टइंडीज से पिछड़ने का डर है। 

मेजबान इंग्लैंड के साथ वनडे रैंकिंग में शीर्ष सात टीमें सीधे तौर पर 2019 विश्व कप टूर्नामेंट में प्रवेश करेंगी। इसके अलावा, बाकी बची चार टीमों को क्वालिफाइंग राउंड खेलना होगा।  वनडे सीरीज के लिए अगर भारतीय टीम की बात की जाए, तो गेंदबाजी की मजबूती के लिए रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव और मोहम्मद शमी को शामिल किया गया है। इसके अलावा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को भी कप्तान कोहली की टीम में जगह मिली है। 

इस टीम में तीन युवा गेंदबाजों मुंबई के खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर, गुजरात के जसप्रीत बुमराह और उत्तर प्रदेश के भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया गया है।  बल्लेबाजी की बात की जाए, तो महेंद्र सिंह धौनी भी अपने प्रदर्शन को दर्शाएंगे। इसके अलावा, बल्लेबाजी क्रम में उपुल थारंगा, एंजेलो मैथ्यूज और दिनेश चांडीमल भी शामिल होंगे। 

श्रीलंका टीम की बात की जाए, तो उसके पास लासिथ मलिंगा जैसे गेंदबाज हैं। इसके अलावा, टीम में थिसारा परेरा और मलिंदा सिरिवर्दना की वापसी हुई है।  मलिंदा पुष्पकुमारा इस सीरीज से वनडे प्रारूप में पदार्पण करेंगे। वहीं, दुष्मंथा चमीरा और विश्व फर्नादो नई गेंद से अनुभव हासिल करेंगे। 

Advertisement



टीमें (संभावित)

श्रीलंका टीम : उपुल थारंगा (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), धनुष्का गुनाथिलका, कुशल मेंडिस, चमारा कपुगेदेरा, मलिंदा सिरिवर्दना, मलिंदा पुष्पककुमारा, अकिला धनंजय, लक्षण संदाकन, थिसारा परेरा, वानिंदु हसरंगा, लसिथ मलिंगा, दुष्मांथा चमीरा और विश्व फर्नादो। 

भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जस्प्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकुर।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार