BCCI ने 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज (ZIM vs IND T20 Series) के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में कई नए चेहरों को शामिल किया गया है। तो आइए आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं उन चार खिलाड़ियों के नाम जिन्हें जिम्बाब्वे टूर पर पहली बार इंडियन टी20 जर्सी पहनने का मौका मिल सकता है।

Advertisement

प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh): 25 वर्षीय प्रभसिमरन सिंह को जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए सेकंड विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है। वो इंडिया अंडर-19 और इंडिया ए जैसी टीमों के लिए खेलकर प्रभावित कर चुके हैं। इसके अलावा प्रभसिमरन के नाम कुल 129 टी20 मैचों में दो सेंचुरी के साथ 3,665 रन दर्ज हैं। सबसे खास बात उन्होंने IPL में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए भी अपनी काबिलियत का परिचय दिया है। ऐसे में ये संभव है कि प्रभसिमसन को जिम्बाब्वे टूर पर इंडियन जर्सी पहनने का मौका मिला।

Advertisement

हर्ष दुबे (Harsh Dubey): हाल ही में इंडिया के लिए अपना ODI डेब्यू करने वाले स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर हर्ष दुबे भी हमारी लिस्ट में शामिल हैं। 23 साल के हर्ष घरेलू क्रिकेट में लगातार अपनी बैटिंग और बॉलिंग से परफॉर्मेंस देकर चर्चाओं में आए हैं। उन्हें अक्षर पटेल की गैरमौजूदगी में अपना T20I डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। उनके नाम 2 ODI में 4 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा उनके फर्स्ट क्लास (28 मैचों में 136 विकेट और 1085 रन), लिस्ट ए (32 मैचों में 35 विकेट और 296 रन) और टी20 फॉर्मेट (38 मैचों में 34 विकेट और 177 रन) के आंकड़ें भी प्रभावित करते हैं।

यश ठाकुर (Yash Thakur): हमारी लिस्ट में मौजूद तीसरे खिलाड़ी जो कि जिम्बाब्वे टूर पर अपना T20I डेब्यू करने की रेस में हैं, वो कोई नहीं, बल्कि रफ्तार के सौदागर यश ठाकुर हैं। इस 27 साल के बॉलर ने हमेशा ही अपनी तेज गेंदबाज़ी से प्रभावित किया है। वो IPL में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। उनके नाम 32 फर्स्ट क्लास मैचों में 93 विकेट, 57 लिस्ट ए मैचों में 90 विकेट और 74 टी20 मैचों में 110 विकेट दर्ज हैं।

अशोक शर्मा (Ashok Sharma): भारत के काफी कम ही ऐसे गेंदबाज़ हैं, जो कि अपनी रफ्तार से विपक्षी बल्लेबाज़ों को डराकर आउट करते हैं। अच्छी खबर ये है कि जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में एक ऐसा ही घातक गेंदबाज़ टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं राजस्थान से आने वाले 24 साल के तेज गेंदबाज़ अशोक शर्मा की।

अशोक IPL19 में 154.2 Kmph की स्पीड से बॉलिंग करके चर्चाओं में आए और अब उन्हें भारत की टी20 टीम में भी जगह मिल गई है। वो अपने छोटे करियर में अब तक 4 फर्स्ट क्लास मैच में 14 विकेट, 8 लिस्ट ए मैचों में 14 विकेट और 16 टी20 मैचों में 28 विकेट ले चुके हैं। यही  वज़ह है उन्हें इंडियन टी20 टीम में चुन लिया गया है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, आशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार