23 जनवरी। नेपियर, | शिखर धवन (नाबाद 75) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने मैक्लीन पार्क मैदान पर बुधवार को खेले गए पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत से भारत ने पांच वनडे मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-0 से बढ़त बना ली है। धवन के साथ अंबाती रायडू (13) भी नाबाद रहे।  स्कोरकार्ड

Advertisement

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट गंवाकर 157 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस पारी में टीम के लिए कप्तान केन विलियमसन ने सबसे अधिक 64 रन बनाए। इसके अलावा, मेजबान टीम के लिए कोई भी अन्य बल्लेबाज खास कमाल नहीं कर पाया। 

Advertisement

भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे अधिक चार विकेट लिए। इसके अलावा, मोहम्मद शमी को तीन और युजवेंद्र चहल को दो विकेट मिले। केदार जाधव को एक सफलता हाथ लगी। 

आपको बता दें कि पहला वनडे जीतने के बाद विराट कोहली काफी खुश नजर आए। यहां तक की कोहली ने कैमरा मैन से सेगवे लेकर खुद राइड करने लगे।

कोहली ने काफी समय तक सेगवे राइड किया और अपने मजाकिया अंदाज से क्रिकेट फैन्स का दिल जीतते हुए दिखाई दिए।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार