वेस्टइंडीज ने भारत को गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में 4 रन से हरा दिया। इसी के साथ वेस्टइंडीज ने 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 1-0 से हरा दिया। इस मैच में भारत की तरफ से बल्लेबाजी में डेब्यूटेंट तिलक वर्मा ने अच्छा प्रदर्शन किया। उनके अलावा कोई भारतीय बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ सकी। इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 149 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन रोवमैन पॉवेल के बल्ले से निकले। उन्होंने 32 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 48 रन की पारी खेली। उनके अलावा निकोलस पूरन ने 34 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 41 रन की पारी खेली। वहीं सलामी बल्लेबाजी ब्रेंडन किंग ने 19 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह ने अपनी झोली में डाले। एक-एक विकेट कप्तान हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को मिला। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 145 रन ही बना पायी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन डेब्यूटेंट तिलक वर्मा ने बनाये। उन्होंने 22 गेंद में 2 चौको और 3 छक्कों की मदद से 39 रन की पारी खेली। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 21 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाये। उनके अलावा अक्षर पटेल ने 11 गेंद में एक छक्के की मदद से 13 रन बनाये। वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर और ओबेद मैकॉय को मिले। एक विकेट अकील होसेन को मिला। 

टीमें 

भारत: शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार। 

वेस्टइंडीज: काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ओबेद मैकॉय। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार