खराब रोशनी के कारण अफगानिस्तान और ज़िम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के दूसरे दिन का खेल जल्दी खत्म करना पड़ा। दूसरे दिन जब खेल रोका गया तो अफगानिस्तान ने पहली पारी में 30 ओवर में 2 विकेट खोकर 95 रन बना लिए है और वो ज़िम्बाब्वे के स्कोर से अभी भी 491 रन पीछे है। 

Advertisement

दूसरे दिन स्टंप्स के समय रहमत शाह 5 चौके और एक छक्के की मदद से 49 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी 24 गेंद में 3 चौको की मदद से 16 रन बनाकर रहमत का साथ दे रहे थे। रहमत और शाहिदी तीसरे विकेट के लिए 31(45) रन जोड़ चुके हैं।  ब्लेसिंग मुज़ारबानी और ट्रेवर ग्वांडू ने ज़िम्बाब्वे की तरफ से एक-एक विकेट चटकाया। 

ज़िम्बाब्वे पहली पारी में दूसरे दिन 135.2 ओवर में 586 के स्कोर पर ऑलआउट हो गया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 154(174) रन सीन विलियम्स ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के लगाए।  ब्रायन बेनेट ने 110(124)* रन की शतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए। कप्तान क्रेग एर्विन ने 104(176) रन की शतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके लगाए। 

डेब्यूटेंट बेन करन ने 74 गेंद में 11 चौको की मदद से 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। विलियम्स और कप्तान एर्विन 5वें विकेट के लिए 163(212) रन की शतकीय साझेदारी निभाई। एर्विन और बेनेट ने छठे विकेट के लिए 82(119) रन जोड़े। अल्लाह गजनफर ने अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किये। जिया-उर-रहमान,  जहीर खान और नवीद जादरान ने 2-2 विकेट अपनी झोली में डालें। एक विकेट अजमतुल्लाह उमरजई ने चटकाया। 

ज़िम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: जॉयलॉर्ड गम्बी (विकेटकीपर), बेन करन, ताकुद्ज़वानाशे कैतानो, सीन विलियम्स, क्रेग एर्विन (कप्तान), डायोन मायर्स, ब्रैंडन मावुता, ब्रायन बेनेट, न्यूमैन न्यामुरी, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, ट्रेवर ग्वांडू। 

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अल्लाह गजनफर, अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शाहिदुल्लाह कमाल, नवीद जादरान, जिया-उर-रहमान, जहीर खान।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार