साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन दूसरी पारी में डेब्यूटेंट नांद्रे बर्गर (Nandre Burger) ने लगातार दो गेंदों में केएल राहुल (KL Rahul) और रविचंद्रन अश्विन को आउट करते हुए भारत को करारे झटके दे दिए। भारत पहली पारी में 67.4 ओवर में 245 और साउथ अफ्रीका पहली पारी में 108.4 ओवर में 408 रन पर ऑलआउट हो गया था। 

Advertisement

दूसरी पारी में 26वां ओवर करने आये बर्गर ने 5वीं गेंद फुल आउटसाइड ऑफ पर डाली। राहुल ने इस गेंद पर ड्राइव खेलने की कोशिश की। हालांकि गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए दूसरी स्लिप में खड़े एडेन मार्करम के हाथों में चली गयी। उन्होंने एक शानदार कैच पकड़ा। इस तरह पहली पारी के शतकवीर राहुल 24 गेंद में एक चौके की मदद से मात्र 4 रन बनाकर आउट हो गए। 

Advertisement

इसके बाद बर्गर ने अगली गेंद बल्लेबाजी करने आये अश्विन को शॉर्ट गेंद आउटसाइड ऑफ स्टंप पर डाली। अश्विन ने इसको बॉडी से दूर पंच करने की कोशिश की। हालांकि वो गैप नहीं ढूंढ सके और गली में खड़े डेविड बेडिंघम ने एक अच्छा कैच लपका। ये अश्विन का लूज शॉट था और इसी वजह से वो गोल्डन डक पर आउट हो गए। 

साउथ अफ्रीका पहली पारी में 108.4 ओवर में 408 के स्कोर पर ऑलआउट हो गया। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 185(287) रन डीन एल्गर ने बनाये। मार्को यानसेन ने 84(147)* और डेब्यूटेंट डेविड बेडिंघम ने 56(87) रन की अर्धशतकीय पारियां खेली। एल्गर ने बेडिंघम के साथ 131 (182) और यानसेन के साथ 111 (199) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। जसप्रीत बुमराह ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट अपनी झोली में डाले। मोहम्मद सिराज  2 विकेट लेने में सफल रहे। शार्दुल ठाकुर रविचंद्रन अश्विन और डेब्यूटेंट प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। 

Also Read: Live Score

Advertisement

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: डीन एल्गर, एडेन मार्करम, टोनी डी जॉर्जी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कागिसो रबाडा, नांद्रे बर्गर। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार