1st Test: बल्लेबाजों के दम पर जीती इंग्लैंड, श्रीलंका को 5 विकेट से दी मात

Updated: Sat, Aug 24 2024 23:53 IST
Image Source: Google

अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेले गए तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर 5 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 205 रन का लक्ष्य मिला। श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने मैच को 57.2 ओवर में 5 विकेट खोकर और 205 रन बनाकर जीत लिया। दूसरी पारी में इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन जो रूट ने बनाये। उन्होंने 128 गेंदों में 2 चौके की मदद से नाबाद 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। डेनियल लॉरेंस ने 54 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन की पारी खेली। हैरी ब्रूक ने 68 गेंद में 3 चौको की मदद से 32 रन की पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से प्रभात जयसूर्या और असिथा फर्नांडो को 2-2 विकेट हासिल किये। एक विकेट मिलन रथनायके को मिला। 

दूसरी पारी में श्रीलंका 89.3 ओवर में 326 के स्कोर पर सिमट गयी और 204 रन की लीड ले ली। श्रीलंका की तरफ से दूसरी पारी में कामिंदु मेंडिस ने सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 183 गेंद में 15 चौके और एक छक्के की मदद से 113 रन की शतकीय पारी खेली। दिनेश चंदीमल ने 119 गेंद में 7 चौके की मदद से 69 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। एंजेलो मैथ्यूज ने 145 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट क्रिस वोक्स और मैथ्यू पॉट्स लेने में सफल रहे। गस एटकिंसन के खाते में 2 विकेट मिले। एक-एक विकेट मार्क वुड और जो रुट को मिला। 

पहली पारी में इंग्लैंड 85.3 ओवर में 358 के स्कोर पर ढेर हो गया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन जेमी स्मिथ ने बनाये। उन्होंने 148 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 111 रन की शतकीय पारी खेली। हैरी ब्रूक ने 73 गेंद में 4 चौको की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जो रूट ने 57 गेंद में 4 चौको की मदद से 44 रन की पारी खेली। डेनियल लॉरेंस ने 39 गेंद में 3 चौको की मदद से 30 रन की पारी खेली। क्रिस वोक्स ने 65 गेंद में 3 चौको की मदद से 25 रन का योगदान दिया। असिथा फर्नांडो ने श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। प्रभात जयसूर्या को 3 विकेट मिले। विश्व फर्नांडो 2 और मिलन रथनायके एक विकेट लेने में सफल रहे।

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए 74 ओवर में 236 के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने बनाये। उन्होंने 84 गेंद में 8 चौको की मदद से 74 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। मिलन रथनायके ने 135 गेंद में 6 चौको और 2 छक्कों की मदद से 72 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कुसल मेंडिस ने 34 गेंद में 4 चौको की मदद से 24 रन का योगदान दिया। क्रिस वोक्स और शोएब बशीर ने इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट हासिल किये। गस एटकिंसन को 2 विकेट मिले। एक विकेट मार्क वुड ने अपने नाम किये। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें