शानदार लय में दिखाई दे रहे साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को आउट कर दिया। भारत पहली पारी में 67.4 ओवर में 245 के स्कोर पर सिमट गया था। वहीं साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 108.4 ओवर में 408 का स्कोर बनाते हुए 163 रन की बढ़त ले ली। 

Advertisement

भारत की दूसरी पारी में तीसरा ओवर करने आये रबाडा ने 5वीं गेंद फुल डाली। भारतीय कप्तान रोहित ने इस पर ड्राइव लगाने की कोशिश की लेकिन गेंद टप्पा पड़ने के बाद बाहर की ओर निकली और ऑफ स्टंप उड़ा दिया। रोहित दूसरी पारी में 0(8) के स्कोर पर आउट हो गए। रबाडा ने 11 पारियों में रोहित को 7 बार आउट किया है। यह रबाडा का भारत के खिलाफ 50वां विकेट है। रबाडा ने पहली पारी में भी रोहित को 5(14) रन के स्कोर पर आउट कर दिया। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन डीन एल्गर ने बनाये। उन्होंने 287 गेंद में 28 चौको की मदद से 185 रन की शतकीय पारी खेली थी। उनके अलावा मार्को यानसेन ने 84(147) और डेब्यूटेंट डेविड बेडिंघम ने 56(87) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। एल्गर ने बेडिंघम के साथ 131 (182) और यानसेन के साथ 111 (199) रन जोड़े। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट जसप्रीत बुमराह ने हासिल किये। मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए। एक-एक विकेट प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर और रविचंद्रन अश्विन को मिला। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। 

Also Read: Live Score

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: डीन एल्गर, एडेन मार्करम, टोनी डी जॉर्जी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कागिसो रबाडा, नांद्रे बर्गर।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार