West Indies vs South Africa 1st Test: साउथ अफ्रीका ने त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन के अंत तक बिना किसी नुकसान के 30 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने मेजबान टीम पर 154 रन की पढ़त बना ली है। ओपनिंग बल्लेबाज टोनी डी जॉर्जी (14) औऱ एडेन मार्करम (9) नाबाद पवेलियन लौटे। हालांकि पहले तीन दिन की तरह चौथे दिन भी बारिश ने खेल में खलल डाला।

Advertisement

चौथे दिन वेस्टइंडीज 4 विकेट के नुकसान पर 145 रन से आगे खेलने उतरी थी, लेकिन 233 रन के कुल स्कोर तक ही पहुंच सकी। जिसके चलते साउथ अफ्रीका को 124 रन की विशाल बढ़त हासिल हुई।  डेब्यू मैच खेल रहे कीसी कार्टी ने  43 रन, जोसन होल्डर ने 61 गेंदों में 36 रन बनाए। वहीं जोमेल वार्रिकन (नाबाद), मिकाइल लुईस और कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने 35-35 रन की पारी खेली। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका के लिए पहली पारी में केशव महाराज ने 4 विकेट, कागिसो रबाजा ने 3 विकेट, लुंगी एंगिडी और एडेन मार्करम ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

साउथ अफ्रीकी टीम तीसरे दिन 8 विकेट के नुकसान पर 344 रन से आगे खेलने उतरी थी औऱ पहली पारी में 357 रन पर सिमट गई। कप्तान टेम्बा बावुमा टॉप स्कोकर रहे, उन्होंने 182 गेंदों में सात चौकों औऱ एक छक्का जड़कर 86 रन की पारी खेली। वहीं ओपनिंग बल्लेबाज टोनी डी जॉर्जी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 145 गेंदों में 78 रन बनाए, जिसमें सात चौके और दो छक्के जड़े।

वेस्टइंडीज के लिए पहली पारी में जोमेल वार्रिकन ने 4 विकेट, जेडन सील्स ने 3, केमार रोच ने 2 औऱ जेसन होल्डर ने 1 विकेट अपने खाते में डाला। 

टीमें इस प्रकार हैं

Advertisement

वेस्टइंडीज प्लेइंग इलेवन: क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), मिकाइल लुइस, कीसी कार्टी, एलिक अथानाज़े, केवम हॉज, जेसन होल्डर, जोशुआ दा सिल्वा (विकेट कीपर), केमार रोच, जेडन सील्स, गुडाकेश मोटी, जोमेल वार्रिकन ।ॉ

साउथ अफ्रीका प्लेइंग XI: एडेन मार्करम, टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, रयान रिकेल्टन, काइल वेरिन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार