भारत ने एडिलेड में पिंक बॉल से खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में तीसरे ही दिन ऑस्ट्रेलिया के हाथों 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा है। दोनों पारियों में बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करने में पूरी तरह से फेल रहे। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली टीम को अगले मैच के लिए कुछ बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Advertisement

इसी चीज को ध्यान में रखते हुए हम आपको उन दो बदलावों के बारे में बताने जा रहे है जो भारत गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले टेस्ट के लिए कर सकता है।

Advertisement

1. रविचंद्रन अश्विन की जगह रविंद्र जडेजा 

यह समझ से परे है कि भारत ने वॉशिंगटन सुंदर की जगह रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में क्यों शामिल किया। अश्विन दूसरे टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे है। अब भारत यहां एक बार फिर बदलाव कर सकता है। स्पिन डिपार्टमेंट में वैसे भी रवींद्र जड़ेजा भारत के लिए पसंदीदा विकल्प थे। वह विदेशों में भी बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इसलिए वो गाबा में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते है। 

2. हर्षित राणा की जगह आकाश दीप

तेज गेंदबाज हर्षित राणा (Harshit Rana) के लिए आकाश दीप (Akash Deep) उन बदलावों में से एक है जो भारत गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में कर सकता है। दूसरे टेस्ट मैच में राणा ने अपने प्रदर्शन से निराश किया है। आकाश दीप अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे और यह अजीब है कि पहले दो मैचों के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया गया। हालाँकि, अब उन्हें तीसरे मैच में खेलने का मौका मिल सकता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह कैसा प्रदर्शन करते हैं। 

Advertisement

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के लिए भारत का फुल स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर।

रिजर्व: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार