चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने कहा कि आईपीएल 2021 में मैचों का शाम 7.30 बजे शुरू होने का मतलब होगा कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को कम से कम 200 रन बनाने होंगे ताकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम दबाव में आ सके। शनिवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में सीएसके अपने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 188 रन बनाए लेकिन शिखर धवन और पृथ्वी शॉ के बीच शतकीय साझेदारी के बाद दिल्ली ने केवल तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

दिल्ली के नवनियुक्त कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनकी टीम उनके गुरू रहे धोनी की सुपर किंग्स को 188 रनों पर रोकने में सफल रही और फिर शिखर धवन (85 रन, 54 गेंद,10 चौके, 2 छक्के) तथा पृथ्वी शॉ (72 रन, 38 गेंद, 9 चौके, 3 छक्के) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 138 रनों की साझेदारी के दम पर सात विकेट से जीत दर्ज की।

Advertisement

दिल्ली की टीम बीते सीजन में फाइनल तक पहुंची थी जबकि सुपर किंग्स प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सके थे। दिल्ली के खिलाफ धोनी का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी निराशाजनकर रहा। वह दो गेंदें खेलकर खाता खोले बगैर पवेलिटन लौटे।

चेन्नई के क्षेत्ररक्षकों ने सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के कुछ कैच गिराए, जिन्होंने बाद में इनका फायदा लेते हुए डीसी को एक तेज शुरूआत प्रदान की।

मैच के बाद धोनी ने कहा, आपको कितनी ओस का सामना करना पड़ता है, यह मायने रखता है। यही कारण है कि हम जितना संभव हो उतना रन प्राप्त करना चाहते थे। आपको आगे देखना होगा, खासकर जब आपके पास ओस है, तो आपको अतिरिक्त रन बनाने होंगे। मैच के 7.30 बजे शुरू होने का मतलब है कि सभी टीमों को कम से कम 200 का लक्ष्य दिमाग में लेकर चलना होगा। "

धोनी ने अपने गेंदबाजों की यह कहते हुए आलोचना की कि उन्होंने डीसी के सलामी बल्लेबाजों को पहले विकेट के लिए 138 रन बनाने की आजादी दी और इस दौरान उन्होंने कई चौके खाए।

Advertisement

बकौल धोनी, हम बेहतर गेंदबाजी में कर सकते थे। इस मैच से गेंदबाज सीख गए होंगे कि भविष्य में उन्हें कैसी बॉलिंग करनी है।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार