ऑकलैंड, 10 अगस्त | न्यूजीलैंड के खेल मंत्री ग्रांट रोबर्टसन ने कहा है कि वह 2021 में आईसीसी महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी कर सकते थे। पिछले सप्ताह आईसीसी ने 2021 में होने वाले महिला वर्ल्ड कप को कोरोनावायरस के चलते फरवरी-मार्च 2022 तक स्थगित कर दिया था। इसी कारण 2021 में होने वाला पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप भी स्थगित कर दिया गया था।

Advertisement

एनजेडहेराल्ड डॉट को डॉ एनजेड ने रोबर्टसन के हवाले से लिखा, "यह निश्चित तौर पर क्रिकेट खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए निराशाभरा फैसला है। साथ ही न्यूजीलैंड और घर में मौजूद उनके समर्थकों के लिए।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "आयोजन समिति न्यूजीलैंड में सरकार के साथ मिलकर सुरक्षित टूर्नार्मेंट के आयोजन को लेकर काम कर रही थीं। हम इसे 2021 में इसका आयोजन कर सकते थे लेकिन अब हम 2022 में करेंगे।"

खेल मंत्री ने कहा, "न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के लिए मैं जानता हूं कि यह निश्चित तौर पर निराशाजनक बात होगी। हम न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के साथ मिलकर उन्हें आने वाले अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मौके देने के लिए उनका समर्थन करेंगे।

वहीं टूर्नार्मेंट की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आंद्रे नेल्सन ने कहा कि टूर्नार्मेंट को स्थगित करना का संबंध न्यूजीलैंड की मेजबानी की काबिलियत से नहीं है।

उन्होंने स्थानीय मीडिया ग्रुप एनजेडएमई से बात करते हुए कहा, "हमने इस इवेंट के लिए काफी कुछ रणनीति बनाई थी, ताकि हम इसका सफलतापूर्वक आयोजन कर सकें- लेकिन अंतत: इसे स्थगित करने का फैसला लिया गया। कोई भी क्वालीफाइंग टूर्नामेंट अभी क नहीं हो सका है इसलिए क्वालीफाई करने के लिहाज से और फिर 2021 में खेलने के लिहाज से, यह काफी जोखिम भरा हो सकता था।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार