इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जा रहा है जिसमें 21 साल के यंग बल्लेबाज़ अभिषेक पोरेल (Abishek Porel) ने 320 की तूफानी स्ट्राइक रेट से 32 रन की पारी खेलकर कैपिटल्स की टीम को 174 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। इसी बीच पोरेल ने पंजाब किंग्स के अनुभवी गेंदबाज़ हर्षल पटेल (Harshal Patel) को आढ़े हाथ लिया और उनके ओवर में 25 रन ठोक डाले।

Advertisement

11.50 करोड़ के गेंदबाज़ की हुई कुटाई

Advertisement

जी हां, 21 साल के लड़के ने 11.50 करोड़ के पंजाब किंग्स के गेंदबाज़ हर्षल पटेल की जमकर कुटाई कर दी। ये घटना दिल्ली कैपिटल्स की इनिंग के आखिरी ओवर में देखने को मिली। हर्षल पटेल अच्छी बॉलिंग कर रहे थे और उन्होंने अपने शुरुआती 3 ओवर में 2 विकेट चटकाकर सिर्फ 22 रन खर्चे थे।

लेकिन इसके बाद मैदान पर पोरेल शो देखने को मिला। ये बल्लेबाज़ इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर बैटिंग करने आया था और उन्होंने आखिरी ओवर में इम्पैक्ट भी छोड़ा। हर्षल पटेल के आखिरी ओवर में अभिषेक ने पहली ही गेंद से आक्रमण किया और पहली गेंद पर करारा चौका जड़ने के बाद अगली ही गेंद पर छक्का मार दिया।

पोरेल यहां पर ही नहीं रुके। हर्षल ने तीसरी गेंद राउंड द विकेट से की जिस पर भी 21 साल के लड़के ने चौका ठोक डाला। अगली गेंद पर फिर हर्षल ने साइड बदलकर पोरेल को परेशान करना चाहा, लेकिन यहां भी वो नाकाम रहे और पोरेल ने चौका जड़ा। पांचवीं गेंद पर भी हर्षल बेबस दिखे और उन्हें अभिषेक ने छ्क्का जड़ा।

Also Read: Live Score

Advertisement

कुल मिलाकर इस ओवर में अभिषेक शर्मा पूरी तरह हर्षल पटेल पर भारी रहे। हर्षल ने बाउंस से लेकर स्लोअर वन और एंगल बदलकर भी बॉल फेंकी, लेकिन आज हर्षल की हर गेंद का पोरेल के पास जवाब था। कहीं ना कहीं इस युवा बैटर ने हर्षल पटेल और फैंस को रविंद्र जडेजा की याद दिला दी है। आपको बता दें कि जहां पोरेल ने हर्षल के ओवर में 25 रन जडे़, वहीं जडेजा हर्षल के खिलाफ ओवर में 37 रन जड़ चुके हैं। ये घटना साल 2021 में घटी थी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार