Akshat Raghuwanshi Record: लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के 22 साल के बल्लेबाज़ अक्षर रघुवंशी (Akshat Raghuwanshi) को बीते मंगलवार, 04 मई को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू करने का मौका मिला। गौरतलब है कि इस मुकाबले में अक्षत सिर्फ 7 गेंद ही मैदान पर टिक पाए और महज़ 11 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि इसी बीच अक्षत ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसकी वज़ह से उनके नाम एक बेहद ही खास गज़ब की रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, अक्षत रघुवंशी ने अपने IPL डेब्यू की पहली ही गेंद पर मुंबई इंडियंस के इंग्लिश ऑलराउंडर विल जैक्स को लॉन्ग-ऑन की तरफ 89 मीटर का लंबा छक्का मारा। इसी के साथ अब वो लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू की पहली गेंद पर छक्का जड़ने का कारनामा किया है।
इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि वो इंडियन प्रीमियर लीग में ये कारनामा करने वाले सिर्फ 11वें खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने आंद्रे रसेल और कार्लोस ब्रेथवेट जैसे दिग्गजों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। बताते चलें कि उन्हें LSG ने मिनी ऑक्शन में पूरे 2 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदकर अपनी स्क्वाड में जोड़ा है।
आईपीएल करियर की पहली गेंद पर छक्का मारने वाले खिलाड़ी
- रॉब क्विनी (राजस्थान रॉयल्स)
- केवोन कूपर (राजस्थान रॉयल्स)
- आंद्रे रसेल (कोलकाता नाइट राइडर्स)
- कार्लोस ब्रेथवेट (दिल्ली डेयरडेविल्स)
- अनिकेत चौधरी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
- जैवन सीर्ल्स (कोलकाता नाइट राइडर्स)
- सिद्धेश लाड (मुंबई इंडियंस)
- महीश थीक्षाना (चेन्नई सुपर किंग्स)
- समीर रिजवी (चेन्नई सुपर किंग्स)
- वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)
- अक्षत रघुवंशी (लखनऊ सुपर जायंट्स)
Also Read: LIVE Cricket Score
ऐसा रहा मैच का हाल: IPL 2026 का 47वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था जहां लखऊन सुपर जायंट्स ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा (44 गेंदों पर 84 रन) और रयान रिकेल्टन (32 गेंदों पर 83 रन) ने अर्धशतक ठोके जिसके दम पर MI ने 18.4 ओवर में 229 रनों का लक्ष्य हासिल करके 6 विकेट से जीत दर्ज की।