अगर आप एक क्रिकेट फैन हैं तो आपके लिए साल खत्म होते-होते बुरी खबर आई है। एक 22 साल के युवा क्रिकेटर की हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई है।इस घटना की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के एक गांव में 22 वर्षीय खिलाड़ी को क्रिकेट मैच खेलते समय दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई।

Advertisement

उन्होंने बताया कि खरगोन जिले के बलवाड़ा थाना क्षेत्र के काटकूट गांव में शनिवार शाम को मैच में गेंदबाजी करते समय इंदल सिंह जाधव बंजारा नाम के शख्स को बेचैनी महसूस हुई। इसके बाद इंदल सिंह को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बड़वाह सिविल अस्पताल के डॉ. विकास तलवारे ने इस बारे में बताया कि बंजारा को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।

Advertisement

उन्होंने बताया कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई और पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिवार को सौंप दिया गया। डॉ. तलवारे ने कहा कि बंजारा को अस्पताल ले जाने वाले लोगों ने कहा कि उन्हें मैच के दौरान सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। ग्रामीण शालिग्राम गुर्जर ने बताया कि बंजारा बरखड़ टांडा गांव की टीम के लिए खेल रहे थे, जिसने पहले बल्लेबाजी करते हुए 70 रन बनाए। उन्होंने कहा, जब टीम गेंदबाजी कर रही थी तो बंजारा ने सीने में दर्द की शिकायत की और एक पेड़ के नीचे बैठ गया।

Also Read: Live Score

टीम की जीत के बाद, बंजारा ने अन्य खिलाड़ियों से उसे नजदीकी अस्पताल ले जाने के लिए कहा, जहां से उसे बड़वाह सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से क्रिकेट फैंस काफी स्तब्ध हैं क्योंकि एक 22 साल के खिलाड़ी की हार्टअटैक से मौत हो जाना सबको हैरान कर रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार