Suryansh Shedge Replaces Nitish Kumar Reddy In India's T20I Squad: भारतीय टीम के युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) चोटिल होने के कारण आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। BCCI ने NKR की रिप्लेसमेंट की भी घोषणा कर दी है और 23 साल के हरफनमौला खिलाड़ी सुर्यांश शेडगे (Suryansh Shedge) को स्क्वाड में शामिल कर लिया है।
BCCI ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "नितीश को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद बाईं जांघ (Left Quadriceps) में दर्द महसूस हुआ। MRI स्कैन में उनकी मांसपेशी में सूजन और फाइबर डैमेज पाया गया, जिसके बाद BCCI की मेडिकल टीम ने उन्हें रिहैबिलिटेशन की सलाह दी। इसी वजह से वह आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे।"
उन्होंने आगे लिखा, "श्रीलंका में हाल ही में हुई ट्राई-सीरीज़ में इंडिया A के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद सूर्यांश को टीम में बुलाया गया। मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करते हुए, 23 साल के इस खिलाड़ी ने पांच मैचों में 147 रन बनाए और टूर्नामेंट के दौरान 23 ओवर बॉलिंग करके टीम में योगदान भी दिया। वह 2024-25 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई टीम के लिए भी बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक थे। उन्होंने टूर्नामेंट में लोअर मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करके 251.92 के स्ट्राइक रेट से 131 रन बनाए थे।"
बताते चलें कि 23 साल के सुर्यांश कुल 30 टी20 मुकाबलों का अनुभव रखते हैं, जिसमें उन्होंने 25.42 की औसत और 178.89 की स्ट्राइक रेट से 356 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम 13 विकेट भी दर्ज हैं। वो IPL19 में पंजाब किंग्स का भी हिस्सा रहे जहां उन्होंने 7 मैचों में लगभग 40 की औसत और 175 की स्ट्राइक रेट से 158 रन बनाए। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि आयरलैंड और इंग्लैंड के टूर पर उन्हें अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिलता है या नहीं।
Also Read: LIVE Cricket Score
आयरलैंड और इंग्लैंड टूर के लिए भारतीय टी20 स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सुर्यांश शेडगे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।