पाकिस्तान ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में अफगानिस्तान को एक विकेट से हरा दिया। इस मैच में गुरबाज़ के शतक पर इमाम-उल-हक, कप्तान बाबर आजम के अर्धशतक भारी पड़ गए। इसी के साथ पाकिस्तान ने सीरीज पर 2-0 से कब्ज़ा कर लिया। अफगानिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 

Advertisement

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 300 का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 151(151) रन सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 3 छक्के जड़े। उनके अलावा इब्राहिम जादरान ने 101 गेंद का सामना करते हुए 6 चौको और 2 छक्कों की मदद से 80 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 227 (241) रन की साझेदारी करते हुए टीम को शानदार शुरुआत दी। पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट शाहीन अफरीदी ने अपनी झोली में डाले। एक-एक विकेट नसीम शाह और उसामा मीर को मिला। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने मैच को 49.5 ओवरों में 9 विकेट खोकर और 302 रन बनाकर जीत लिया। पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 91(105) रन इमाम-उल-हक ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके लगाए। उनके अलावा कप्तान बाबर आजम ने 66 गेंद का सामना करते हुए 6 चौको की मदद से 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

वहीं शादाब खान ने 35 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 48 रन की पारी खेली।  नसीम शाह ने आखिरी ओवर की 5वीं गेंद पर चौका जड़ते हुए टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 5 गेंदों में 2 चौको की मदद से 10* रन बनाये। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट फजलहक फारूकी ने लिए। 2 विकेट मोहम्मद नबी ने चटकाए। मुजीब उर रहमान और अब्दुल रहमान एक-एक विकेट अपने खाते में जोड़ने में कामयाब रहे। 

अफगानिस्तान की प्लेइंग XI: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इकराम अलीखिल, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, शाहिदुल्लाह कमाल। 

Also Read: Cricket History

Advertisement

पाकिस्तान की प्लेइंग XI: फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, उसामा मीर, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार