ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मैच में कप्तान मिचेल मार्श और मैथ्यू शॉर्ट के अर्धशतकों की मदद से साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ उन्होंने सीरीज पर 2-0 से कब्ज़ा कर लिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने भी अच्छी गेंदबाजी की थी। दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 164 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। टीम की तरफ सबसे ज्यादा रन कप्तान एडेन मार्करम के बल्ले से निकले। उन्होंने 38 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 49 रन की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज टेम्बा बावुमा ने 17 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट सीन एबॉट और नाथन एलिस ने अपने खाते में जोड़े। जेसन बेहरेनडॉर्फ 2 विकेट लेने में सफल रहे। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने मैच को 14.5 ओवरों में 2 विकेट खोकर और 168 रन बनाकर जीत लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान मिचेल मार्श ने बनाये। उन्होंने 39 गेंद में 8 चौको और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 79 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं मैथ्यू शॉर्ट ने 30 गेंद में 7 चौको और 4 छक्कों की मदद से 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। मार्श और शॉर्ट ने 100 (45) रन की शतकीय साझेदारी निभाई। साउथ अफ्रीका की तरफ से एक-एक विकेट लिज़ाद विलियम्स और तबरेज़ शम्सी को मिला। 

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: रीज़ा हेंड्रिक्स, टेम्बा बावुमा, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), ब्योर्न फोर्टुइन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, लुंगी एनगिडी, लिज़ाद विलियम्स, तबरेज़ शम्सी। 

Also Read: Cricket History

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, आरोन हार्डी, सीन एबॉट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, जेसन बेहरेनडॉर्फ। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार