न्यूज़ीलैंड ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शनों की मदद से श्रीलंका को दो मैचों की T20I सीरीज के आखिरी मैच में 5 रन से हरा दिया। इसी के साथ सीरीज 1-1 की बराबरी पर आकर ड्रा हो गयी। दूसरा T20I रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला में खेला गया था। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूज़ीलैंड की पूरी टीम 19.3 ओवर में 108 के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 30(32) रन विल यंग के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके लगाए। जोश क्लार्कसन ने 24(25) रन का योगदान दिया। कप्तान  मिचेल सेंटनर ने 19(22) रन बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके लगाए। कप्तान सेंटनर और क्लार्कसन ने सातवें विकेट के लिए 32(35) रन की साझेदारी निभाई। वानिंदु हसरंगा ने श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट अपनी झोली में डालें। मथीशा पथिराना 3 विकेट लेने में कामयाब रहे। नुवान तुषारा ने 2 विकेट और महीश तीक्षणा ने एक विकेट झटका। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका 19.5 ओवर में 103 के स्कोर पर सिमट गयी। पथुम निसांका ने श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 51 गेंद में 6 चौको की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। भानुका राजपक्षे ने 13 गेंद में एक चौके की मदद से 15 रन बनाये। निसांका और राजपक्षे ने पांचवें विकेट के लिए 29(25) रन जोड़े। न्यूज़ीलैंड की तरफ से 3 विकेट लॉकी फर्ग्यूसन ने हैट्रिक के रूप में लिए। वहीं ग्लेन फिलिप्स ने भी 3 विकेट अपने नाम किये। माइकल ब्रेसवेल ने 2 विकेट हासिल किये। एक-एक विकेट कप्तान सेंटनर और जैकरी फॉल्क्स लेने में सफल रहे। 

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिन्दु मेंडिस, चरित असलंका (कप्तान), भानुका राजपक्षे, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा। 

न्यूज़ीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम रॉबिन्सन, विल यंग, ​​मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिच हे (विकेटकीपर), जोश क्लार्कसन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, जैकरी फॉल्क्स, लॉकी फर्ग्यूसन। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार