भारत ने यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और शिवम दुबे (Shivam Dube) के अर्धशतकों की मदद से अफगानिस्तान को तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मैच में 6 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने सीरीज पर 2-0 से अपना कब्ज़ा जमा लिया। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

अफगानिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 172 के स्कोर पर सिमट गयी। गुलबदीन नायब ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 57(35) रन बनाये। ये उनका दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले उनका अर्धशतक 2015 में आया था। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के जड़े। उनके अलावा नजीबुल्लाह जादरान ने 23(21) रनों का योगदान दिया। उन्होंने अपनी इस पारी में 1 चौका और 2 छक्के जड़े। मुजीब उर रहमान ने 21(9) और करीम जनत ने 20(10) रन की पारियां खेली। अर्शदीप सिंह ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किये। 2-2 विकेट अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई लेने में सफल रहे। एक विकेट शिवम दुबे ने अपनी झोली में डाला। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने मैच को 15.4 ओवर में 4 विकेट खोकर और 173 रन बनाकर जीत लिया। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन यशस्वी जायसवाल ने बनाये। उन्होंने 34 गेंद में 5 चौको और 6 छक्कों की मदद से 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा शिवम दुबे ने 32 गेंद में 5  चौको और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ये उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है। जायसवाल और शिवम ने 92 (42) रन जोड़े। विराट कोहली ने 16 गेंद में 5 चौके की मदद से 29 रन बनाये। जायसवाल और कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 57 (28) रन जोड़े। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट करीम जनत ने हासिल किये। एक-एक विकेट फजलहक फारूकी और नवीन-उल-हक को मिला। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार। 

Also Read: Live Score

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, गुलबदीन नायब, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार