लॉर्ड्स, लंदन में खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में दूसरे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 1 विकेट खोकर 25 रन बना लिए है। इसी के साथ उन्होंने 256 रन की विशाल लीड ले ली। स्टंप्स के समय दूसरी पारी में इंग्लैंड की तरफ से बेन डकेट 15(24) और कप्तान ओली पोप 2(6) रन बनाकर खेल रहे थे। 

Advertisement

श्रीलंका पहली पारी में 55.3 ओवर में 196 के स्कोर पर ढेर हो गयी। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा रन कामिंदु मेंडिस ने बनाये। उन्होंने 120 गेंद में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 74 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। दिनेश चंदीमल ने 33 गेंद का सामना करते हुए 3 चौको की मदद से 23 रन और एंजेलो मैथ्यूज ने 36 गेंद का सामना करते हुए 22 रन का योगदान दिया। मैथ्यू पॉट्स, क्रिस वोक्स गस एटकिंसन और ओली स्टोन ने 2-2 विकेट हासिल किये। शोएब बशीर एक विकेट लेने में सफल रहे। 

पहली पारी में इंग्लैंड की पूरी टीम 102 ओवर में 427 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। इंग्लैंड की तरफ से पहली पारी में सबसे ज्यादा रन जो रूट ने बनाये। उन्होंने 206 गेंद में 18 गेंद में 143 रन की शतकीय पारी खेली। गस एटकिंसन ने 115 गेंद में 14 चौको और 4 छक्कों की मदद से 118 रन की शतकीय पारी खेली। रूट और एटकिंसन ने सातवें विकेट के लिए 92(111) रन जोड़े। 

बेन डकेट ने 47 गेंद में 4 चौको की मदद से 40 रन की पारी खेली। हैरी ब्रूक ने 45 गेंद में 5 चौको की मदद से 33 रन की पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट असिथा फर्नांडो ने अपने नाम किये। 2-2 विकेट लाहिरू कुमारा और मिलन प्रियनाथ रथनायके लेने में कामयाब रहे। प्रभात जयसूर्या के खाते में एक विकेट गया। 

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, डेनियल लॉरेंस, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मैथ्यू पॉट्स, ओली स्टोन, शोएब बशीर। 

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: दिमुथ करुणारत्ने, पथुम निसांका, निशान मदुष्का (विकेटकीपर), एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंदीमल, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, मिलन प्रियनाथ रथनायके।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार