2nd Test: इंग्लैंड ने मैच पर कसा शिकंजा, श्रीलंका ने 483 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए खोये 2 विकेट

Updated: Sat, Aug 31 2024 22:05 IST
Image Source: Google

लॉर्ड्स, लंदन में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के तीसरे दिन का खेल खराब रोशनी के कारण जल्दी खत्म करना पड़ा। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 53 रन बना लिए है। उन्हें मैच जीतने के लिए अभी 430 रन की जरुरत है। खेल खत्म होने तक दिमुथ करुणारत्ने 23(48) और नाइटवॉचमैन प्रभात जयसूर्या 3(23) रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे। दूसरी पारी में इंग्लैंड की तरफ से ओली स्टोन और एटकिंसन को मिले।

इंग्लैंड की दूसरी पारी 54.3 ओवर में 251 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी और श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 483 रन का लक्ष्य मिला। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन दूसरी पारी में जो रूट ने बनाये। उन्होंने 121 गेंद में 10 चौको की मदद से 103 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा हैरी ब्रूक ने 36 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेली। रूट और ब्रूक ने चौथे विकेट के लिए 58 (58) रन जोड़े। दूसरी पारी में श्रीलंका की तरफ से  असिथा फर्नांडो और लाहिरू कुमारा ने चटकाए। प्रभात जयसूर्या और मिलन प्रियनाथ रथनायके ने 2-2 विकेट हासिल किये। 

श्रीलंका पहली पारी में 55.3 ओवर में 196 के स्कोर पर ढेर हो गयी। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा रन कामिंदु मेंडिस ने बनाये। उन्होंने 120 गेंद में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 74 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। दिनेश चंदीमल ने 33 गेंद में 3 चौको की मदद से 23 रन और एंजेलो मैथ्यूज ने 36 गेंद में 3 चौको की मदद से 22 रन का योगदान दिया। मैथ्यू पॉट्स, क्रिस वोक्स गस एटकिंसन और ओली स्टोन ने 2-2 विकेट हासिल किये। शोएब बशीर ने एक विकेट चटकाया 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

पहली पारी में इंग्लैंड की पूरी टीम 102 ओवर में 427 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। इंग्लैंड की तरफ से पहली पारी में सबसे ज्यादा रन जो रूट ने बनाये। उन्होंने 206 गेंद में 18 गेंद में 143 रन की शतकीय पारी खेली। गस एटकिंसन ने 115 गेंद में 14 चौको और 4 छक्कों की मदद से 118 रन की शतकीय पारी खेली। रूट और एटकिंसन ने सातवें विकेट के लिए 92(111) रन जोड़े। बेन डकेट ने 47 गेंद में 4 चौको की मदद से 40 रन की पारी खेली। हैरी ब्रूक ने 45 गेंद में 5 चौको की मदद से 33 रन की पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट फर्नांडो ने अपने नाम किये। 2-2 विकेट लाहिरू और रथनायके लेने में कामयाब रहे। जयसूर्या के खाते में एक विकेट गया। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें