2nd Test: इंग्लैंड के खिलाफ जायसवाल के दोहरा शतक जड़ने पर इस पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान, कहा- उन पर ज्यादा दबाव न बनाये

Updated: Sat, Feb 03 2024 21:30 IST
2nd Test: इंग्लैंड के खिलाफ जायसवाल के दोहरा शतक जड़ने पर इस पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान, कहा- उन (Image Source: Google)

युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन दोहरा शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया। इसी के साथ वो दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय और देश के चौथे बाएं हाथ के बल्लेबाज बन गए। जायसवाल ने 290 गेंद में 19 चौको और 7 छक्कों की मदद से 209 रन की पारी खेली। उनकी इस शतकीय पारी पर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि जब कोई युवा खिलाड़ी प्रदर्शन करता है, तो हम इसे इतना बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हैं कि उम्मीद का दबाव उनके स्वाभाविक खेल को प्रभावित करता है। उसे बढ़ने दो। 

गंभीर ने कहा कि, "मैं उन्हें (यशस्वी जायसवाल) बधाई देना चाहता हूं और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं सभी को बताना चाहता हूं कि युवा खिलाड़ी को खेलने दें। यहां क्या होता है कि जब कोई युवा खिलाड़ी प्रदर्शन करता है, तो हम इसे इतना बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हैं कि उम्मीद का दबाव उनके स्वाभाविक खेल को प्रभावित करता है। उसे बढ़ने दो। वह एक युवा खिलाड़ी है, उन्हें  एंजॉय करने दीजिए।"

22 साल और 36 दिन की उम्र में जायसवाल ने दोहरा शतक लगाया। उनसे पहले 21 साल और 35 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने वाले विनोद कांबली सबसे कम उम्र के हैं। वहीं सुनील गावस्कर दूसरे स्थान पर है जिन्होंने 21 साल और 277 दिन की उम्र में दोहरा शतक बनाया था। इसके अलावा जायसवाल उन भारतीय बाएं हाथ के बल्लेबाजों के विशिष्ट क्लब में शामिल हो गए हैं जिन्होंने टेस्ट में दोहरा शतक बनाया है, इस लिस्ट में सौरव गांगुली, गौतम गंभीर और विनोद कांबली शामिल हैं। 

Also Read: Live Score

जायसवाल के दोहरे शतक की मदद से भारत पहली पारी में 112 ओवर में 396 रन बनाने में कामयाब रहा। वहीं इंग्लैंड दूसरे दिन ही अपनी पहली पारी में 55.5 ओवर में 253 के स्कोर पर सिमट गया। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए। दूसरी पारी में भारत ने दूसरे दिन स्टंप्स तक बिना विकेट खोये 5 ओवर में 28 रन बना लिए है और उनकी बढ़त 171 रन की हो गयी है। स्टंप्स के समय जायसवाल 15(17) और कप्तान रोहित शर्मा 13(13) रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें