एडिलेड में पिंक बॉल से खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत की हालात खराब है। उन्होंने तीसरे दिन स्टंप्स के समय 24 ओवर में 5 विकेट खोकर 128 रन बना लिए है। वो ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से 29 रन पीछे है। तीसरे दिन स्टंप्स के समय ऋषभ पंत 28(25) और नितीश रेड्डी 15(14) रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए है।

दूसरी पारी में शुभमन गिल 28(30), यशस्वी जायसवाल 24(31), केएल राहुल 7(10), रोहित शर्मा 6(15) और विराट कोहली 11(21) रन बनाकर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दूसरी पारी में स्कॉट बोलैंड और कप्तान पैट कमिंस ने 2-2 विकेट चटकाए। एक विकेट मिचेल स्टार्क ने हासिल किये।

ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 87.3 ओवर में 337 के स्कोर पर ऑलआउट हो गया और 157 रन की महत्वपूर्ण बढ़त ले ली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन ट्रैविस हेड ने बनाये। उन्होंने 141 गेंद में 17 चौको और 4 छक्कों की मदद से 140 रन की शतकीय पारी खेली। मार्नस लाबुशेन ने 126 गेंद में 9 चौको की मदद से 64 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

नाथन मैकस्वीनी ने 109 गेंद में 6 चौको की मदद से 39 रन की पारी खेली। लाबुशेन और मैकस्वीनी ने दूसरे विकेट के लिए 67(153) रन जोड़े। हेड और लाबुशेन ने चौथे विकेट के लिए 65(86) रन की साझेदारी की। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 4-4 विकेट जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने हासिल किये। एक-एक विकेट नितीश रेड्डी और रविचंद्रन अश्विन को मिला। 

भारत पहले ही दिन पहली पारी में 44.1 ओवर में 180 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन नितीश ने बनाये। उन्होंने 54 गेंद में 3 चौको और 3 छक्कों की मदद से 42 रन की पारी खेली। केएल राहुल ने 64 गेंद में 6 चौको की मदद से 37 रन की पारी खेली। शुभमन गिल ने 51 गेंद में 5 चौको की मदद से 31 रन की पारी खेली। 

राहुल और गिल ने दूसरे विकेट के लिए 69(113) रन की साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 6 विकेट स्टार्क ने हासिल किये। कप्तान कमिंस और बोलैंड ने 2-2 विकेट हासिल किये। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार