भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पुणे में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच की पहली पारी में टिम साउदी (Tim Southee) की शानदार गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। रोहित से एक अच्छी पारी की उम्मीद थी लेकिन उन्होंने पूरी तरह से निराश किया। रोहित 0(9) के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। 

Advertisement

भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन स्टंप्स तक 11 ओवर में एक विकेट खोकर 16 रन बना लिए है और वो न्यूज़ीलैंड के द्वारा पहली पारी में बनाये गए स्कोर से 243 रन पीछे है। स्टंप्स के समय शुभमन गिल 10(32) और यशस्वी जायसवाल 6(25) रन बनाकर खेल रहे थे। 

Advertisement

पारी का तीसरा ओवर करने आये अनुभवी कीवी तेज गेंदबाज साउदी ने आखिरी गेंद  गुड लेंथ पर मिडिल और ऑफ स्टंप की ओर डाली। गेंद टप्पा पड़ने के बाद बाहर निकली। रोहित ने इस गेंद को डिफेंड करने की कोशिश की लेकिन लाइन पूरी तरह मिस कर गए और क्लीन बोल्ड हो गए। पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भी रोहित को साउदी ने आउट किया था। 

न्यूज़ीलैंड पहली पारी में 79.1 ओवर में 259 के स्कोर पर ढेर हो गया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 76(141) रन डेवोन कॉनवे ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके लगाए। ​​रचिन रवींद्र ने 105 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। मिचेल सेंटनर ने 51 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 33 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 7 विकेट वॉशिंगटन सुंदर ने अपने नाम किये। 3 विकेट रविचंद्रन अश्विन ने हासिल किये। 

न्यूज़ीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, एजाज पटेल, विलियम ओ'रूर्के। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रविंद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार