हेमिल्टन, 3 दिसम्बर | अनुभवी मध्यक्रम बल्लेबाज रॉस टेलर टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे और दुनिया के 51वें बल्लेबाज बन गए हैं। टेलर ने यहां सेडन पार्क स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन यह उपलब्धि हासिल की।

Advertisement

35 वर्षीय टेलर ने अपनी 169वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया और पारी के मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 189 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। फ्लेमिंग ने 111 टेस्ट मैचों में 7172 रन बनाए थे।

Advertisement

टेलर ने न्यूजीलैंड के लिए अब तक 96 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उसने 7022 रन बनाए हैं। इसमें 19 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार