आईपीएल 2026 का आगाज़ होने में 10 दिन से भी कम का समय बचा है और सभी टीमों ने टूर्नामेंट के 19वें सीजन के लिए अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। हमेशा की तरह इस बार भी 10 की 10 टीमें मज़बूत नजर आ रही हैं लेकिन अगर एक टीम की बात करें जो इस बार छुपा रुस्तम साबित हो सकती है तो वो टीम होगी ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) एक बहुत ही अनोखी टीम है। ये इस टूर्नामेंट की उन चुनिंदा टीमों में से एक है जो अपनी बैटिंग के लिए ज़्यादातर विदेशी बल्लेबाजों पर निर्भर रहती है। LSG के पास पूरे टूर्नामेंट में सबसे खतरनाक बल्लेबाजी है और अगर टीम को इस साल अच्छा करना है तो तीन खिलाड़ियों पर बहुत दारोमदार होगा, तो चलिए आपको बताते हैं कि वो तीन खिलाड़ी कौन से होंगे।

Advertisement

3. मिचेल मार्श

Advertisement

पिछला साल मिचेल मार्श का आईपीएल में LSG के लिए पहला सीज़न था और ये उनके करियर का सबसे शानदार सीज़न साबित हुआ। इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने 48.23 की औसत से 627 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 163.70 रहा। 2025 सीज़न के आखिर में, वो लखनऊ की इस टीम के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।मार्श एक बार फिर एडन मार्करम के साथ LSG के लिए ओपनिंग करेंगे। ऐसे में अगर मार्श का फॉर्म वैसा ही रहा तो वो अपनी टीम को प्लेऑफ तक ले जाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

2. ऋषभ पंत

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान और स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत भी LSG के लिए अपना दूसरा सीज़न खेलने के लिए तैयार हैं। ये विकेटकीपर-बल्लेबाज पिछले आईपीएल सीजन में कुछ नहीं कर पाया था लेकिन आगामी सीजन में उनसे बहुत उम्मीदें होंगी। बीते सीजन में उन्होंने सिर्फ़ 269 रन बनाए और उनका औसत 24.45 रहा। अगर इस सीजन में लखनऊ को अपनी किस्मत बदलनी है तो पंत का बल्ले से धमाका करना लाजमी होगा।

1. निकोलस पूरन

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

पिछली बार निकोलस पूरन LSG के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज थे और उम्मीद है कि 2026 के आईपीएल सीज़न में भी वो उसी लय में खेलना जारी रखेंगे। वेस्टइंडीज के इस खूंखार बल्लेबाज पिछले सीजन में लखनऊ के लिए 196.25 के स्ट्राइक-रेट और 43.66 के औसत से कुल 524 रन बनाए थे। हालांकि, इस बार पूरन आईपीएल में कुछ खास फॉर्म में नहीं आ रहे हैं। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, जिसका मतलब है कि वो 2026 के टी-20 वर्ल्ड कप में नहीं खेले थे। उन्होंने आखिरी बार प्रोफेशनल क्रिकेट SA20 में MI केप टाउन के लिए खेला था, जहां उन्होंने 16.88 के औसत से सिर्फ 152 रन बनाए थे लेकिन पूरन की काबिलियत से हर कोई वाकिफ है और अगर पूरन का बल्ला चला तो वो अकेले दम पर ही मैच पलटने का माद्दा रखते हैं और लखनऊ की टीम उनसे कुछ धमाकेदार पारियों की उम्मीद करेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार