कैश रिच लीग आईपीएल कई खिलाड़ियों की किस्मत बदल चुकी है। आईपीएल में दुनियाभर के स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाड़ी चाहते हुए भी ऐसा नहीं कर सकते। भारत पाकिस्तान के आपसी रिश्ते बेहतर ना होने के कारण ऐसा होता है, लेकिन आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 3 खिलाडियों के नाम जो पाकिस्तान मूल के है और इस साल आईपीएल में जलवे बिखेरते नजर आएंगे।

Advertisement

आदिल रशीद (Adil Rashid)

Advertisement

इंग्लिश स्पिनर आदिल रशीद पाकिस्तान से संबंध रखते है और आगामी आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। आदिल को सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनका जन्म 1988 में ब्रेडफोर्ड वेस्ट यॉर्कशायर हुआ था, लेकिन इससे पहले ही सन 1967 में उनका परिवार पाकिस्तान छोड़ चुका था। इंटरनेशनल लेवल पर आदिल रशीद खुद को साबित कर चुके हैं।

सिकंदर रजा (Sikandar Raza)

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में एक हरफनमौला खिलाड़ी के तौर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले जिम्बाब्वे के स्टार खिलाड़ी सिकंदर रजा को आगामी आईपीएल में क्रिकेट फैंस पंजाब किंग्स की जर्सी में जलवे बिखरते देखेंगे।

Advertisement

कम ही लोग यह जानते है कि सिकंदर रजा पाकिस्तान के सियालकोट शहर से तालुकात रखते हैं। उनका जन्म भी पाकिस्तान में हुआ था। PBKS ने सिकंदर रजा का 50 लाख रु में खरीदा है।

मोइन अली (Moeen Ali)

Advertisement

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर मोइन अली भी पाकिस्तान मूल के हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के बेहद अहम सदस्य मोइन पाकिस्तान के मीरपुरी समुदाय से आते है। उनके दादा POK में रहते थे, लेकिन बाद में वह इंग्लैंड बस गए।

Also Read: SA20, 2023 - Squads & Schedule

Advertisement

मोइन अली एक हरफनमौला खिलाड़ी है और बीते समय में चेन्नई को अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही मैच जीता चुके है। CSK के फैंस चाहेंगे कि वह आगामी सीजन में भी अच्छा प्रदर्शन करें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार