आईपीएल 2022 में  दिल्ली कैपिटल्स की टीम संघर्ष करती नज़र आई है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली डीसी अब तक सिर्फ दो मैच ही जीत सकी है। पिछले साल इस टीम ने 14 में से सिर्फ चार मैच ही गंवाए थे, लेकिन इस साल शुरुआती पांच मुकाबलों में से वह तीन मैच गंवा चुकी है। यही वज़ह है आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन तीन खिलाड़ियों के नाम जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मेगा ऑक्शन के दौरान नज़रअंदाज करके काफी बड़ी गलती की।  

Advertisement

आवेश खान (Avesh Khan)

Advertisement

आईपीएल 2021 में आवेश खान डीसी के स्टार गेंदबाज़ थे। इस दाएं हाथ के बॉलर ने पिछले साल 16 मैचों में लगभग 7.50 की इकोनामी से 24 विकेट हासिल किए थे, लेकिन इसके बावजूद दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मेगा ऑक्शन में उन पर दांव नहीं खेला। टीम उन्हें खरीदना तो चाहती थी, लेकिन अंत में उनके लिए हाई बिडिंग वॉर देखकर अपने कदम पीछे कर बैठी जिसके बाद अब उन पर यह काफी भारी साबित हो रहा है।

दरदसल, साल 2022 के मेगा ऑक्शन में आवेश पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने 10 करोड़ रुपये का निवेश किया, जो कि अब बिल्कुल सही साबित हो रहा है। आवेश ने आईपीएल 2022 में अब तक 6 मैचों में 11 विकेट चटका दिए हैं, जिसके साथ ही वह सीज़न में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की लिस्ट में चौथे पायदान पर मौजूद है। यही वज़ह है अब डीसी को आवेश को छोड़ना काफी खल रहा होगा।  

उमेश यादव (Umesh Yadav)

Advertisement

भारतीय टीम के गन गेंदबाज़ उमेश यादव पिछले साल तक दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे, लेकिन डीसी की टीम ने उन्हें पूरे सीज़न एक भी मैच में खेलना का मौका नहीं दिया। इस साल उन्हें केकेआर की टीम ने वापस अपने खेमे में शामिल किया, जिसके बाद अब वह अपनी कहर बरपाती गेंदों से बल्लेबाज़ों को सताते नज़र आ रहे हैं।

इस सीज़न उमेश यादव ने अब तक 6 मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें 10 विकेट हासिल हुई है। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट लगभग 7 का रहा है। गौरतलब है कि इस गेंदबाज़ ने पावरप्ले के दौरान अपनी आग उगलती और लहराती गेंदों से काफी शानदार प्रदर्शन किया है।

Advertisement

शिमरन हेटमायर (Shimron Hetmyer)

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज़ शिमरन हेटमायर पिछले साल तक दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे और उनकी टीम को मिडिल ऑर्डर में मजबूती देते थे, लेकिन इस साल उन्हें दिल्ली की टीम ने जाने दिया और राजस्थान रॉयल्स ने इस कैरेबियाई खिलाड़ी को अपने साथ शामिल कर लिया। शिमरन हेटमायर ने साल 2021 में 14 मैचों में लगभग 34 की औसत और 168 की स्ट्राइकरेट के साथ 242 रन बनाए थे।

Advertisement

बता दें कि इस साल ये बाएं हाथ का बल्लेबाज़ अब तक पांच मुकाबलों में 65 की औसत से 197 रन जड़ चुका है। गौरतलब है कि शिमरन हेटमायर सबसे ज्यादा रन  बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में 12वें पायदान पर मौजूद हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार