आईपीएल 2022 कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बेहद ही खराब साबित हुआ है। पिछले साल फाइनल तक का सफर तय करने वाली केकेआर की टीम इस सीज़न 14 में से सिर्फ 6 मुकाबलों में ही जीत दर्ज कर सकी है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 3 खिलाड़ियों के नाम जिन्हें दो बार आईपीएल का टाइटल उठाने वाली नाइट राइडर्स की टीम आईपीएल 2023 से पहले अपनी टीम से बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

Advertisement

अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane)

Advertisement

इस सीज़न अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा है। रहाणे ने सीज़न में केकेआर के लिए 7 मुकाबले खेले जिसके दौरान वह एक मैच में भी अर्धशतक तक नहीं बना सके। 

आईपीएल 2022 में अजिंक्य रहाणे ने कुल 133 रन बनाए। रहाणे का सर्वाधिक स्कोर 44 का रहा और पूरे सीज़न उन्होंने महज़ 103.91 के स्ट्राइकरेट से बल्लेबाज़ी की। ऐसे में अब केकेआर अगले सीज़न उन्हें ड्रॉप कर सकती है। 

एरॉन फिंच (Aaron Finch)

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ बल्लेबाज़ एरॉन फिंच को सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर अज़माया था, लेकिन उन्होंने भी टीम को सिर्फ निराश ही किया। फिंच के बल्ले से 5 मुकाबलों में महज़ 86 रन ही निकले जिसमें से 58 रन तो उन्होंने एक मुकाबले में ही बना लिए थे। 

बता दें कि फिंच का स्ट्राइकरेट भी कुछ खास नहीं रहा और उन्होंने 128.20 के स्ट्राइकरेट से बल्लेबाज़ी की। ऐसे में यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि अब केकेआर फिंच को अगले सीज़न टीम से बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

Advertisement

शेल्डन जैक्सन (Sheldon Jackson)

इस सीज़न कोलकाता नाइट राइडर्स ने विकेटकीपर के तौर पर शेल्डन जैक्सन को भी मौका दिया था, लेकिन वह भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने में नाकाम रहे।

Advertisement

शेल्डन जैक्सन ने पांच मुकाबले खेले जिसके दौरान उन्हें पावहिटिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन वह सिर्फ 23 रन ही बना सके। इस दौरान उनका स्ट्राइकरेट सिर्फ 86.46 और औसत 5.75 का रहा। ऐसे में अगर अब केकेआर उन्हें रिलीज करती है तो इसमें चौकन्ने वाली बात नहीं होगी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार