मुंबई इंडियंस ने कैमरून ग्रीन को ऑक्शन में 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन यह ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी MI के लिए अब तक कुछ खास प्रदर्शन हीं कर सका है। कैमरून ग्रीन ने दो मैचों में 113.33 की मामूली स्ट्राइक रेट से महज 17 रन बनाए हैं, वहीं इस दौरान उन्होंने गेंदबाज़ी करते हुए भी 10 की इकोनॉमी से सिर्फ एक विकेट हासिल किया। IPL सीजन 16 में मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 3 खिलाड़ियों के नाम जिन्हें कप्तान रोहित शर्मा DC vs MI मैच में कैमरून ग्रीन की जगह टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं।

Advertisement

डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis)

Advertisement

बेबी एबी के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस को मुंबई इंडियंस कैमरून ग्रीन की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है। डेवाल्ड ब्रेविस ने पिछले सीजन मुंबई इंडियंस के लिए 7 मैचों में 142.48 की स्ट्राइक रेट से कुल 161 रन बनाए थे। यह छोटा खिलाड़ी बड़े-बड़े छक्के लगाने में माहिर है। ब्रेविस को साउथ अफ्रीका और मुंबई इंडियंस का फ्यूचर स्टार माना जाता है। उन्हें MI ने ऑक्शन में 3 करोड़ रुपये चुकाकर खरीदा था। ऐसे में रोहित शर्मा उन्हें मौका दे सकते हैं।

ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs)

रोहित शर्मा ट्रिस्टन स्टब्स को भी मौका दे सकते हैं। 22 वर्षीय स्टब्स अपनी काबिलियत के दम पर छोटी उम्र में साउथ अफ्रीका के लिए डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 9 इनिंग में अब तक 164.76 की स्ट्राइक रेट से कुल 173 रन ठोके हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में उन्हें अपना हुनर दिखाने का ज्यादा मौका नहीं मिला है। ऐसे में स्टब्स को कप्तान रोहित के द्वारा मौका दिया जाना चाहिए।

रिले मेरेडिथ (Riley Meredith)

Advertisement

रोहित शर्मा किसी विदेशी गेंदबाज़ को मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में शामिल करके बॉलिंग अटैक को भी मजबूत कर सकते हैं। ग्रीन की जगह रिले मेरेडिथ को भी चुना जा सकता है। मेरेडिथ एक तेज गेंदबाज़ हैं जो अपनी आग उगलती गेंदबाज़ी से विपक्षी बल्लेबाज़ों को परेशान कर सकते हैं। आईपीएल में रिले मेरेडिथ ने 12 विकेट चटकाए हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार