IPL 2023: केन विलियमसन इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में फील्डिंग करने के दौरान चोटिल हो गए जिस वजह से वह अब आगे टूर्नामेंट में नहीं खेल सकेंगे। गुजरात टाइटंस को उनकी रिप्लेसमेंट खोजनी होगी। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 3 खिलाड़ियों के नाम जो गुजराट टाइटंस की टीम में केन विलियमसन को रिप्लेस कर सकते हैं। 

Advertisement

डेविड मलान (Dawid Malan)

Advertisement

इंग्लिश टॉप ऑर्डर बैटर डेविड मलान गुजरात टाइटंस में केन विलियमसन की जगह ले सकते हैं। यह बाएं हाथ का खिलाड़ी ऑक्शन में अनसोल्ड रहा था। मलान का बेस प्राइस 1.5 करोड़ था, लेकिन उन पर किसी ने भी दिलचस्पी नहीं दिखाई। आईपीएल में मलान पंजाब किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं। टी20 क्रिकेट में मलान ने 295 मैचों में 32.69 की औसत से कुल 8011 रन बनाए हैं।

रस्सी वैन डेर डूसन (Rassie van der Dussen)

रस्सी वैन डेर डूसन भी गुजरात टाइटंस का हिस्सा बन सकते हैं। ऑक्शन में 2 करोड़ के बेस प्राइस पर वह अनसोल्ड रहे थे, लेकिन अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह GT की टीम में केन विलियमसन की भूमिका निभा सकते हैं। डूसन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं। इस साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने 41 टी20 मुकाबलों में 36 की औसत और 128.73 की स्ट्राइक रेट से कुल 1044 रन बनाए हैं।

दासुन शनाका (Dasun Shanaka)

श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका भी केन विलियमसन की अच्छी रिप्लेसमेंट बन सकते हैं। आईपीएल ऑक्शन 2023 में शनाका का बेस प्राइस महज 50 लाख रुपये था, लेकिन इसके बावजूद उन पर किसी ने बोली नहीं लगाई। शनाका बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही अपनी टीम के लिए योगदान कर सकते हैं। शनाका ने 85 टी20 मुकाबलों में कुल 1328 रन और 23 विकेट झटके हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार