IPL 2025 का चौथा मुकाबला सोमवार, 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के बीच विशाखापट्ट्नम के VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए DC के स्टार विकेटकीपर बैटर केएल राहुल (KL Rahul) की उपलब्धता तय नहीं है। यही वज़ह है आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि LSG के खिलाफ केएल राहुल के उपलब्ध ना होने पर दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं।

Advertisement

आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma)

Advertisement

26 वर्षीय विस्फोटक बैटर आशुतोष शर्मा हमारी लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने अनकैप्ड आशुतोष शर्मा को मेगा ऑक्शन में 3.80 करोड़ रुपये में खरीदा था। ये विस्फोटक बैटर बड़े-बड़े छक्के मारने में माहिर है। पिछले सीजन उन्होंने पंजाब किंग्स को कुछ मैच अकेले अपने दम पर जिताए थे। उन्होंने IPL 2024 में 11 मैचों में 167.26 की औसत से 189 रन जड़े थे। टी20 फॉर्मेट में आशुतोष के नाम 31 मैचों की 28 इनिंग में 182.50 की स्ट्राइक रेट से 772 रन दर्ज हैं। ऐसे में वो केएल राहुल की अच्छी रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं। 

समीर रिजवी (Sameer Rizvi)

एक और यंग बैटर समीर रिजवी जो कि सिर्फ 21 साल के हैं, वो भी हमारी लिस्ट में शामिल हैं। आपको बता दें कि ये उत्तर प्रदेश का बैटर काफी हाई रेट किया जाता है। गौरतलब है कि पांच बार आईपीएल का टाइटल जीने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने भी समीर रिज़वी पर खूब भरोसा दिखाया था और उन्हें साल 2024 में 8.4 करोड़ में खरीदा था। हालांकि इसके बाद मेगा ऑक्शन में वो महज़ 95 लाख में दिल्ली कैपिटल्स को मिल गए। रिजवी के पास फिलहाल 8 मैचों का अनुभव है जिसमें वो 118.60 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 51 रन बना पाए।

रिजवी के आंकडे़ं प्रभावित नहीं करते क्योंकि उन्हें आईपीएल के लेवल पर बहुत मौके नहीं मिले। बात करें अगर रिजवी के टी20 आंकड़ों की तो यहां उन्होंने 28 मैचों की 22 इनिंग में 32 की औसत और 133.33 की स्ट्राइक रेट से 480 रन जड़े। वो दिल्ली कैपिटल्स के लिए फिनिशर का रोल निभा सकते हैं। यही वज़ह है वो हमारी लिस्ट में शामिल हैं।  

Advertisement

करुण नायर (Karun Nair)

हमारी लिस्ट में जो तीसरे खिलाड़ी हैं वो कोई यंगस्टर नहीं, बल्कि ये खूब अनुभवी बैटर हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं करुण नायर की।

ये 33 वर्षीय बल्लेबाज़ घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाकर आईपीएल में आया है। उन्हें मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा है। आपको बता दें कि उनके पास 76 आईपीएल मैचों का अनुभव है जिसमें वो 23.75 की औसत और 127.75 की स्ट्राइक रेट से 1496 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए वो केएल राहुल की रिप्लेसमेंट बन सकते हैं।

Advertisement

IPL 2025 के लिए ऐसा है दिल्ली कैपिटल्स का पूरा स्क्वाड

अक्षर पटेल (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस (उपकप्तान), जेक फ्रेजर मैक्गर्क, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (उपकप्तान), मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, समीर सिज़वी, अजय मंडल, करुण नायर, माधव तिवारी, मानवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, दर्शन नालकंडे, टी नटराजन, विपराज निगम।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार