दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के धाकड़ ऑलराउंडर मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) चोटिल हो गए हैं जिस वजह से वो मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। यही वजह है आज हम आपको बताने वाले हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम में चुने जा सकते हैं।

Advertisement

शाई होप (Shai Hope)

Advertisement

वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बैटर शाई होप दिल्ली कैपिटल्स की टीम में मिचेल मार्श को रिप्लेस कर सकते हैं। होप ने आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक मैच खेला है जिसमें उन्होंने 33 रन बनाए। होप एक छोर संभालकर लगातार स्कोर करने में माहिर हैं। ऐसे में वो कैपिटल्स की ताकत बन सकते हैं। शाई होप 105 टी20 मैच खेल चुके हैं जिसके दौरान उन्होंने 2407 रन बनाए हैं। होप के नाम टी20 फॉर्मेट में एक शतक भी दर्ज है ऐसे में उन्हें मार्श की जगह चुना जा सकता है।

जैक फ्रेजर-मैक्गर्क (Jake Fraser-McGurk)

21 वर्षीय ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज़ जैक फ्रेजर-मैक्गर्क को दिल्ली कैपिटल्स की टीम मौका दे सकती है। जेक फ्रेजर ने 21 साल की छोटी उम्र में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया है। इतना ही नहीं, जैक लिस्ट ए क्रिकेट में 29 गेंदों पर शतक ठोककर एबी डी विलियर्स का सबसे तेज शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ चुके है। वो DC के लिए टॉप ऑर्डर में तूफानी बैटिंग कर सकते हैं। ऐसे में अब मिचेल मार्श के चोटिल होने पर डीसी के कैप्टन ऋषभ पंत उन्हें मौका दे सकते हैं।

झाई रिचर्डसन (Jhye Richardson)

Advertisement

Also Read: Live Score

IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाज़ी कमजोर नज़र आ रही है। ऐसे में अब DC की टीम मिचेल की जगह रफ्तार से सौदागर झाई रिचर्डसन को अपनी प्लेइंग इलेवन में चुन सकती है। ऑस्ट्रेलिया का ये गन गेंदबाज़ लगातार 140 प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक सकता है। 27 वर्षीय रिचर्डसन टी20 फॉर्मेट में अब तक 116 विकेट चटका चुके हैं। इतना ही नहीं, रिचर्डसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 3 टेस्ट, 15 वनडे और 18 टी20 मैच खेले हैं। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की टीम झाई रिचर्डसन को अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल करके उनकी पेस का फायदा उठा सकती है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार