IND vs ZIM: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर-8 राउंड का आठवां मुकाबला गुरुवार, 26 फरवरी को भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के खेमे से जुड़ी एक बुरी खबर आई है। दरअसल, टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ रिंकू सिंह (Rinku Singh) अपने पिता खानचंद सिंह की तबीयत बिगड़ने के कारण अचानक कैंप छोड़कर वापस घर लौट गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत-जिम्बाब्वे मुकाबले के लिए रिंकू का समय पर टीम से जुड़ना फिलहाल मुश्किल दिख रहा है। यही वज़ह है आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए बताने वाले हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि इस बड़े मैच के लिए रिंकू की जगह ले सकते हैं।
अक्षर पटेल (Axar Patel): इस लिस्ट में हमने पहले नंबर पर भारतीय टी20 टीम के वाइस कैप्टन अक्षर पटेल को जगह दी है जो कि अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही गेम पलटने का दम रखते हैं। 32 साल के अक्षर 90 टी20 इंटरनेशनल की 56 पारियों में 700 रन बना चुके हैं और उनके नाम 92 विकेट भी दर्ज हैं।
संजू सैमसन (Sanju Samson): हमारी लिस्ट में शामिल दूसरे खिलाड़ी विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन हैं। 31 साल के संजू टीम इंडिया के लिए किसी भी पॉजिशन पर बैटिंग करने के लिए तैयार हैं। वो 58 T20I मैचों में लगभग 150 की औसत से 1100 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 3 अर्धशतक ठोके हैं।
बताते चलें कि संजू कुल 326 टी20 मैचों का अनुभव रखते हैं जिसमें उन्होंने 30 की औसत और 137 की स्ट्राइक रेट के साथ 8101 रन बनाए। उन्होंने 6 सेंचुरी और 51 हाफ सेंचुरी जड़कर ये रन बनाए हैं।
कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav): चेन्नई के मैदान पर स्पिन गेंदबाज़ों के लिए मदद हो सकती है, ऐसे में मेजबान टीम रिंकू की जगह अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव को भी अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन में शामिल कर सकते हैं। 31 साल के कुलदीप एक दिग्गज गेंदबाज़ हैं जो कि सिर्फ 54 टी20 इंटरनेशनल में 95 विकेट झटक चुके हैं। वो देश के लिए 17 टेस्ट में 76 विकेट और 120 वनडे में 194 विकेट भी ले चुके हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर।