इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के विस्फोटक बैटर शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) अब तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं। वो टूर्नामेंट में RR के लिए 7 मुकाबले खेल चुके हैं जिसकी 6 पारियों में उन्होंने सिर्फ 14.40 की औसत और 116.12 की स्ट्राइक रेट से महज़ 72 रन जोड़े। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन विदेशी खिलाड़ियों के नाम जो राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI (RR Playing XI) में शिमरोन हेटमायर की जगह ले सकते हैं।

Advertisement

दासुन शनाका (Dasun Shanaka): RR की XI में शिमरोन हेटमायर की परफेक्ट रिप्लसमेंट श्रीलंकाई ऑलराउंडर दासुन शनाका होंगे जो कि अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही तूफान उठा सकते हैं। 34 साल के दासुन 283 टी20 मुकाबलों का अनुभव रखते हैं जिसमें उन्होंने 143.13 की स्ट्राइक रेट से 5,064 रन और 8.82 की इकोनॉमी रेट से 111 विकेट लिए हैं। वो राजस्थान की स्क्वाड में सैम करन की रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए हैं और उन्हें सीजन के लिए पूरे 2 करोड़ रुपये मिले हैं।

Advertisement

लुआन-ड्रे प्रीटोरियस (Lhuan-dre Pretorius): हमारी लिस्ट में शामिल दूसरे खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के 20 साल के धाकड़ बैटर लुआन-ड्रे प्रीटोरियस हैं, जो कि शिमरोन हेटमायर की तरह ही बेहद आक्रमक बैटिंग करते हैं। ध्यान दें कि लुआन के नाम 65 टी20 मैचों में 140 की स्ट्राइक रेट से 1,501 रन दर्ज हैं। टी20 में उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 98 रन है। उन्हें राजस्थान ने 30 लाख रुपये में रिटेन किया है।

क्वेना मफाका (Kwena Maphaka): राजस्थान रॉयल्स शिमरोन हेटमायर की जगह अपनी प्लेइंग XI मे एक विदेशी तेज गेंदबाज़ को भी शामिल कर सकते हैं, जिसके लिए परफेक्ट ऑप्शन 20 साल के तेज गेंदबाज़ क्वेना मफाका होंगे। ये रफ्तार का सौदागर 150 kph की स्पीड में बॉल डालने की काबिलियत रखता है और 55 टी20 मैचों में 8.75 की इकोनॉमी से 56 विकेट ले चुका है। क्वेना के लिए RR ने 1 करोड़ 50 लाख रुपये खर्चे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

राजस्थान रॉयल्स की पूरी स्क्वाड: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर चरक, केना मफाका, विग्नेश पुथुर, यशराज पुंजा, अमन राव।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार