इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर शोएब बशीर (Shoaib Bashir) चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ बचे हुए दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं। यही वज़ह है आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि शोएब बशीर की जगह मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले चौथे मुकाबले में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं।

Advertisement

जैकब बेथेल (Jacob Bethell)

Advertisement

इस लिस्ट में हमने सबसे ऊपर 21 वर्षीय ऑलराउंडर जैकब बेथेल का नाम रखा है जो कि मैनेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड के लिए अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही योगदान कर सकते हैं। ये हरफनमौला खिलाड़ी अपने देश के लिए 3 टेस्ट इंटरनेशनल खेलने का अनुभव रखता है जिसमें उन्होंने 52 की औसत से 260 रन बनाए और 3 विकेट भी झटके। यही वज़ह है जेकब बेथेल हमारी खास लिस्ट का हिस्सा हैं।

गस एटकिंसन (Gus Atkinson)

हमारी लिस्ट में शामिल दूसरा खिलाड़ी एक तेज गेंदबाज़ है जो कि बैटिंग की खूब क्षमता रखता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं 27 वर्षीय गस एटकिंसन की जो कि इंग्लैंड के लिए सिर्फ 12 टेस्ट खेलते हुए 55 विकेट और 352 रन बनाने का कारनामा कर चुके हैं। बात करें अगर गस एटकिंसन के फर्स्ट क्लास करियर की तो उन्होंने 33 मैचों की 63 पारियों में 120 विकेट चटकाए और 822 रन बनाए हैं।

लियाम डॉसन (Liam Dawson)

Advertisement

35 वर्षीय हरमनमौला खिलाड़ी लियाम डॉसन भी हमारी लिस्ट में शामिल हैं जो कि मैनचेस्टर टेस्ट के लिए ही इंग्लैंड की स्क्वाड में शामिल किए गए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, लियाम डॉसन शोएब बशीर की लाइक टू लाइक रिप्लसमेंट होंगे जो कि देश के लिए 3 टेस्ट खेलने का अनुभव रखते हैं। बता दें कि इस फॉर्मेट में उन्होंने इंग्लैंड के लिए 84 रन और 7 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा ये भी जान लीजिए कि डॉसन का फर्स्ट क्लास करियर शानदार रहा है जहां उन्होंने 212 मैचों की 341 पारियों में 10,731 रन बनाए औ 371 विकेट झटके। यही वज़ह है वो हमारी लिस्ट में शामिल हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार