भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) साइड स्ट्रेन की समस्या से जूझ रहे हैं और 07 फरवरी से शुरू होने वाली आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) से बाहर हो सकते हैं। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि वाशिंगटन सुंदर के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर भारतीय स्क्वाड में उनकी जगह ले सकते हैं।

Advertisement

नितीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy): इस लिस्ट में हमने पहले नंबर पर 22 साल के नितीश कुमार रेड्डी को रखा है जो कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में वाशिंगटन सुंदर की लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट होंगे। ये हरफनमौला खिलाड़ी देश के लिए अब तक 4 टी20 इंटरनेशनल खेल चुका है जिसकी तीन इनिंग में उन्होंने 45 की औसत से 90 रन बनाए और 3 विकेट लिए। बताते चलें कि NKR देश के लिए अब तक 10 टेस्ट और 3 वनडे खेल चुके हैं।

Advertisement

रियान पराग (Riyan Parag): बीते समय में लगातार आईपीएल टूर्नामेंट में धमाल मचाने वाले राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी रियान पराग भी हमारी लिस्ट में शामिल हैं। गौरतलब है कि 24 साल के रियान ने पिछले आईपीएल सीजन 14 मैचों में 166 की औसत से 393 रन बनाए थे, वहीं IPL 2024 में तो उन्होंने अपने करियर का बेस्ट सीजन निकाला और 16 मैचों में 52 की औसत और 150 की स्ट्राइक रेट से 573 रन ठोके। रियान के इस प्रदर्शन को भारतीय चयनकर्ताओं ने भी नोटिल किया है, यही वज़ह है वो देश के लिए अब तक 9 टी20 इंटरनेशनल और एक ODI खेल चुके हैं। खास बात ये भी है कि रियान गेंदबाज़ी की भी कला भी रखते हैं, यही वज़ह है वो हमारी लिस्ट में शामिल हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

आयुष बडोनी (Ayush Badoni): हमारी लिस्ट में शामिल तीसरा और आखिरी खिलाड़ी भारतीय स्क्वाड में एक सरप्राइज एंट्री हो सकता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं 26 साल के आयुष बडोनी की। आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाला ये युवा खिलाड़ी घरेलू टूर्नामेंट में दिल्ली की कैप्टेंसी करता है और हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए वाशिंगटन सुंदर की रिप्लेसमेंट बनकर टीम में चुना गया है। आयुष कुल 96 टी20 मैचों का अनुभव रखते हैं जिसमें उन्होंने लगभग 30 की औसत से 1788 रन बनाए और 17 विकेट झटके हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार